सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर पुलिस ने दी सफाई

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर पुलिस ने दी सफाई
कुशीनगर, 7 जून। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो के संबंध में कुशीनगर पुलिस ने आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी किया है। पुलिस के अनुसार, 22 मई 2026 को थाना कुबेरस्थान क्षेत्र के जंगल पचरुखिया के समीप हुई सड़क दुर्घटना में संदीप कुमार नामक व्यक्ति ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया था।
घटना की सूचना मिलने पर पीआरवी पुलिस मौके पर पहुंची, जहां कुछ ग्रामीण ट्रक में तोड़फोड़ एवं आगजनी का प्रयास कर रहे थे। पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया तथा दुर्घटना के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।
पुलिस के अनुसार, 29 मई 2026 को ट्रक मालिक ने थाना कुबेरस्थान में शिकायत दर्ज कराई कि दुर्घटना के बाद ट्रक के केबिन से लगभग 30 हजार रुपये नकद और बैटरी चोरी हो गई है। शिकायत की जांच के लिए पुलिस टीम गांव में पूछताछ करने पहुंची थी।
जांच के दौरान गांव निवासी सुगंती देवी एवं उनके पुत्र मुकेश कुमार द्वारा पुलिस कार्रवाई का विरोध किए जाने और पुलिस टीम से उलझने की बात सामने आई है। पुलिस का कहना है कि जांच में यह भी पता चला है कि सुगंती देवी के विरुद्ध पूर्व में मारपीट के मामले दर्ज हैं।
इस मामले में थाना कुबेरस्थान पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। मामले के संबंध में क्षेत्राधिकारी सदर डॉ. अजय कुमार सिंह ने भी अपना पक्ष रखते हुए पूरी घटना की जानकारी दी है।
— सच्ची रिपोर्ट कुशीनगर

Related Post

Leave a Comment

Breaking News

Follow me

इस तरह की वेबसाइट बनवाने के लिए संपर्क करे

Mob 8948760348 Add- Ravindra Nagar, Padrauna, Kushinagar