सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने सुनीं जनसमस्याएं

सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने सुनीं जनसमस्याएं,,


खड्डा, कुशीनगर। तहसील खड्डा में आयोजित “सम्पूर्ण समाधान दिवस” में जिलाधिकारी कुशीनगर महेन्द्र सिंह तंवर एवं पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।
शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनका निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर कराने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी ने राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को संयुक्त टीम बनाकर मौके पर पहुंचने तथा शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर शत-प्रतिशत निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा।
पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण एवं शीघ्र निस्तारण किया जाए। जिन मामलों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है, उनकी रिपोर्ट तैयार कर संबंधित अधिकारी को तत्काल प्रेषित की जाए, ताकि समय से उचित कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।
इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने शिकायतकर्ताओं को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का नियमानुसार एवं पारदर्शी तरीके से समाधान कराया जाएगा।
— ओम पत्रिका न्यूज़, कुशीनगर

Related Post

Leave a Comment

Breaking News

Follow me

इस तरह की वेबसाइट बनवाने के लिए संपर्क करे

Mob 8948760348 Add- Ravindra Nagar, Padrauna, Kushinagar