विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला जज ने किया वृक्षारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला जज ने किया वृक्षारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश,


पडरौना, कुशीनगर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर के तत्वावधान में शनिवार को जनपद न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान माननीय जनपद न्यायाधीश श्री संजीव कुमार त्यागी एवं श्रीमती शालिनी त्यागी ने संयुक्त रूप से पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनपद न्यायाधीश ने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। इस अवसर पर “पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ, पर्यावरण को स्वच्छ बनाओ”, “पर्यावरण की रक्षा, मानवता की सुरक्षा” तथा “धरती की रक्षा है हमारी जिम्मेदारी, आओ मिलकर करें हरियाली की तैयारी” जैसे जागरूकता संदेश भी दिए गए।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव भुवन ने विश्व पर्यावरण दिवस पर जनमानस से प्रकृति के संरक्षण का संकल्प लेने की अपील करते हुए कहा कि सभी नागरिक पर्यावरण संरक्षण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित और हरित वातावरण मिल सके।
कार्यक्रम में विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट इफराक अहमद, विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट आनन्द प्रकाश, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सत्यपाल सिंह प्रेमी, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या-3 ओमप्रकाश, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राजन कुमार गोंड़, न्यायिक मजिस्ट्रेट राहुल जायसवाल, सिविल जज (जू.डि.)/एफटीसी बिजेन्द्र स्वरूप सहित अन्य न्यायिक अधिकारियों ने भी वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

Related Post

Leave a Comment

Breaking News

Follow me

इस तरह की वेबसाइट बनवाने के लिए संपर्क करे

Mob 8948760348 Add- Ravindra Nagar, Padrauna, Kushinagar