इंदौर में आयोजित इंपैक्ट इंडिया समिट 2026 में अरुण मणि सम्मानित

इंदौर में आयोजित इंपैक्ट इंडिया समिट 2026 में अरुण मणि सम्मानित

कसया, कुशीनगर। मध्य प्रदेश के इंदौर में आयोजित इंपैक्ट इंडिया समिट-2026 में कुशीनगर नगर पालिका क्षेत्र निवासी समाजसेवी अरुण मणि त्रिपाठी को उनके सामाजिक योगदान के लिए श्रेष्ठ एनजीओ सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें पद्मश्री एवं प्रसिद्ध क्रिकेट कमेंटेटर Sushil Doshi द्वारा प्रदान किया गया।

रविवार को आयोजित सम्मान समारोह में पद्मश्री सुशील दोषी ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में स्वैच्छिक संगठनों की महत्वपूर्ण भूमिका है। समाज सेवा ही सच्ची देशभक्ति है और समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए कार्य करने वाले लोगों को सदैव प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।

समारोह में विभिन्न राज्यों से आए समाजसेवियों एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों को भी सम्मानित किया गया। इनमें मणिशंकर द्विवेदी, पूर्व आईपीएस रत्न प्रताप श्रीवास्तव तथा राजेश शुक्ल सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल रहे।

सम्मान प्राप्त करने के बाद अरुण मणि त्रिपाठी ने कहा कि अच्छे संस्कारों से परिवार, समाज और राष्ट्र का विकास होता है। उन्होंने समाज में व्याप्त दहेज प्रथा, भेदभाव एवं असमानता के विरुद्ध जागरूकता फैलाने का आह्वान करते हुए कहा कि इन कुरीतियों के उन्मूलन से ही एक स्वस्थ और सशक्त समाज का निर्माण संभव है।

रिपोर्ट: के. एन. राय
सच्ची रिपोर्ट, कुशीनगर

Related Post

Leave a Comment