के.एन.साहनी ने विधायक पी. एन. पाठक को लिखा पत्र

के.एन.साहनी ने विधायक पी. एन. पाठक को लिखा पत्र

कुशीनगर। सामाजिक कार्यकर्ता के. एन. साहनी ने ग्राम चौपरिया में विद्युत सुविधा के विस्तार हेतु कुशीनगर विधानसभा के विधायक पी. एन. पाठक को पत्र लिखकर आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।

अपने पत्र में श्री साहनी ने उल्लेख किया है कि ग्राम चौपरिया, पोस्ट सिधुआ बांगर, थाना रविंद्र नगर धूस के कई परिवार आज भी पर्याप्त विद्युत सुविधा से वंचित हैं। बिजली व्यवस्था के अभाव में ग्रामीणों को दैनिक जीवन, बच्चों की शिक्षा एवं अन्य आवश्यक कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने गांव में विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए 08 विद्युत पोल एवं लगभग 500 मीटर विद्युत तार उपलब्ध कराने की मांग की है। श्री साहनी ने कहा कि उक्त कार्य पूरा होने से गांव के सभी घरों तक बिजली पहुंच सकेगी और ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी।

इस संबंध में विधायक पी. एन. पाठक ने कहा कि ग्रामीणों की समस्या उनके संज्ञान में आई है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि संबंधित विभाग से आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी तथा जल्द ही गांव के लोगों के घरों से अंधेरे का खात्मा होगा।

ग्रामीणों ने भी विधायक से मांग की है कि जनहित को देखते हुए विद्युत व्यवस्था के लिए शीघ्र आवश्यक कदम उठाए जाएं।

Related Post

Leave a Comment

Breaking News

Follow me

इस तरह की वेबसाइट बनवाने के लिए संपर्क करे

Mob 8948760348 Add- Ravindra Nagar, Padrauna, Kushinagar