नेपाल के नागरिकों को नौकरी और पढ़ाई के नाम पर ठगने वाले अंतर्राष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश, 10 गिरफ्तार

नेपाल के नागरिकों को नौकरी और पढ़ाई के नाम पर ठगने वाले अंतर्राष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश, 10 गिरफ्तार


कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार ने पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान एक बड़े अंतर्राष्ट्रीय ठगी गिरोह का खुलासा किया। इस अवसर पर उन्होंने पत्रकारों के समक्ष गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को पेश करते हुए मामले की विस्तृत जानकारी दी।
एसपी ने बताया कि यह गिरोह नेपाल के नागरिकों को भारत एवं विदेशों में पढ़ाई, नौकरी तथा बेहतर भविष्य का झांसा देकर ठगी का शिकार बनाता था। पुलिस की जांच में गिरोह के कुल 10 अभियुक्तों (08 पुरुष एवं 02 महिलाएं) को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से बड़ी मात्रा में कूटरचित दस्तावेज, आभूषण, लैपटॉप, मोबाइल फोन, भारतीय एवं नेपाली मुद्रा सहित अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार गिरोह सुनियोजित तरीके से फर्जी दस्तावेज तैयार कर लोगों का विश्वास जीतता था और उनसे मोटी रकम वसूलता था।
पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है तथा गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में पुलिस टीमों को लगाया गया है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस अधिकारियों ने बरामद सामान भी मीडिया को दिखाया। इस कार्रवाई को कुशीनगर पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है, जिससे अंतर्राज्यीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय ठगी नेटवर्क का खुलासा हुआ है।

वाइट: पुलिस अधीक्षक केशव कुमार

Related Post

Leave a Comment

Breaking News

Follow me

इस तरह की वेबसाइट बनवाने के लिए संपर्क करे

Mob 8948760348 Add- Ravindra Nagar, Padrauna, Kushinagar