भाजपा कुशीनगर इकाई में युवा अधिवक्ता अमित राय को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने जिला मीडिया प्रभारी

भाजपा कुशीनगर इकाई में युवा अधिवक्ता अमित राय को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने जिला मीडिया प्रभारी

कुशीनगर।
भारतीय जनता पार्टी कुशीनगर इकाई ने संगठन के सूचना एवं जनसंपर्क तंत्र को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से युवा अधिवक्ता श्री अमित राय को जिला मीडिया प्रभारी के पद पर नियुक्त किया है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं जिला इकाई की सहमति के बाद यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है। उनके मनोनयन से कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल है।

मूल रूप से जिला मुख्यालय स्थित भीसवा सरकारी निवासी अमित राय पेशे से अधिवक्ता हैं तथा सामाजिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, सक्रियता और संवाद क्षमता को देखते हुए पार्टी ने उन पर भरोसा जताया है।

नवनियुक्त जिला मीडिया प्रभारी अमित राय ने कहा कि वर्तमान समय में सूचना का प्रभावी प्रसार लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण आवश्यकता बन चुका है। केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों तथा जागरूकता अभियानों को आम जनता तक पहुंचाना मीडिया की अहम जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सरकार की हर महत्वपूर्ण योजना और जनहित से जुड़े कार्यक्रमों की सही एवं सकारात्मक जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचनी चाहिए, ताकि लोग योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें और जागरूक बन सकें।

अमित राय ने यह भी कहा कि भाजपा संगठन “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” की भावना के साथ कार्य कर रहा है और मीडिया के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों एवं संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निभाने का संकल्प लिया।

Related Post

Leave a Comment