शेयर मार्केट में डेली ट्रेड का झांसा देकर अमन वर्मा से ठगे गए 3 लाख रुपये, साइबर थाने में लगाई गुहार

शेयर मार्केट में डेली ट्रेड का झांसा देकर अमन वर्मा से ठगे गए 3 लाख रुपये, साइबर थाने में लगाई गुहार


कुशीनगर। थाना कुबेरस्थान क्षेत्र के ग्राम नरईपुर मठिया निवासी दुर्गेश मद्धेशिया पुत्र हिन्द कुमार मद्धेशिया पर शेयर मार्केट में डेली ट्रेड के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने का आरोप लगा है। पीड़ित अमन वर्मा ने साइबर थाने में शिकायत देकर अपना पैसा वापस दिलाने की मांग की है।
पीड़ित अमन वर्मा के अनुसार, दुर्गेश मद्धेशिया ने उसे शेयर मार्केट में डेली ट्रेड से भारी लाभ का लालच दिया। अमन का कहना है कि थाना रविन्द्र नगर धूस क्षेत्र में एक दुकान पर मुलाकात के दौरान दुर्गेश ने कहा कि यदि वह उसे 5 लाख रुपये देगा तो बदले में प्रतिदिन 1 हजार रुपये पांच वर्षों तक देगा।
झांसे में आकर अमन वर्मा ने दुर्गेश को 2 लाख रुपये नकद उसके साथी के सामने दिए, जबकि शेष 1 लाख रुपये बैंक खाते में ट्रांसफर किए। पीड़ित का दावा है कि बैंक लेनदेन का पूरा विवरण उसके पास मौजूद है।
अमन वर्मा ने आरोप लगाया कि दुर्गेश मद्धेशिया शातिर किस्म का व्यक्ति है और पिछले दो वर्षों से वह अपना पैसा वापस पाने के लिए उसके पीछे भटक रहा है। पीड़ित के मुताबिक, उसने रोजगार शुरू करने के लिए 6 लाख रुपये का लोन लिया था, लेकिन ठगी के कारण उसकी आर्थिक स्थिति खराब हो गई।
पीड़ित का यह भी आरोप है कि जब वह पैसे की मांग को लेकर दुर्गेश के घर पहुंचता है तो उसके परिजन धमकी देकर भगा देते हैं। अमन का कहना है कि दुर्गेश के पिता ने कहा कि “वह घर पर नहीं है, दोबारा यहां मत आना, नहीं तो जान से मार देंगे।”
फिलहाल पीड़ित ने साइबर थाने में शिकायत देकर कार्रवाई और धन वापसी की मांग की है। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

Related Post

Leave a Comment

Breaking News

Follow me

इस तरह की वेबसाइट बनवाने के लिए संपर्क करे

Mob 8948760348 Add- Ravindra Nagar, Padrauna, Kushinagar