रगड़गंज पेट्रोल पंप पर मारपीट का वीडियो वायरल, युवक और चाचा घायल


रामकोला। रामकोला थाना क्षेत्र के रगड़गंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर युवक और उसके चाचा के साथ हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में पेट्रोल पंप परिसर के अंदर हंगामा, धक्का-मुक्की और डंडों से मारपीट का दृश्य दिखाई दे रहा है, जिसके बाद क्षेत्र में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम विजयपुर निवासी नितेश कुशवाहा पुत्र धर्मेंद्र कुशवाहा (28 वर्ष) अपने चाचा नन्दलाल कुशवाहा पुत्र कोमल कुशवाहा (35 वर्ष) के साथ पेट्रोल लेने के लिए रगड़गंज स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंचे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनका पेट्रोल पंप कर्मियों से विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोप है कि पेट्रोल पंप कर्मियों ने दोनों पर डंडों से हमला कर दिया।
मारपीट की घटना में दोनों घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। घायल अवस्था में दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामकोला में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार किया गया।
घटना के दौरान मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जो अब तेजी से फैल रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
घटना की सूचना मिलते ही रामकोला पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर भी पूरे प्रकरण की पड़ताल कर रही है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
घटना के बाद क्षेत्र में पेट्रोल पंपों पर सुरक्षा व्यवस्था और कर्मचारियों के व्यवहार को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

Related Post

Leave a Comment