मिट्टी का बर्तन निर्माण पर 25% अनुदान

माटीकला के कारीगरों को मिलेगा 25% का अनुदान जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने बताया कि उ० प्र० खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के तत्वाधान में उ० प्र० माटीकला बोर्ड द्वारा संचालित "मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना" में माटीकला से सम्बन्धित व्यवसायिक गतिविधियां जेसे- खिलौना निर्माण, घरेलू उपयोग के उत्पाद (प्रेशर कुकर, घड़ा, सुराही, जग, कुल्हड़, गिलास, कटोरी, अचारदानी, कप, प्लेटस, डोंगे इत्यादि) व भवन निर्माण सामाग्री (फ्लोर टाइल्स, रूफ टाइल्स, लैट्रिन पैन पाईप, वाश बेसिन) एवं सजावटी समान (गुलदस्ता, गार्डेन पाट्स, बोनसाई पाट्स, लैम्पस इत्यादि) बनाने के लिए उद्योग स्थापित करने के उद्देश्य से परम्परागत अभ्यर्थियों को 10.00 लाख रूपये तक के परियोजना लागत पर ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के कामगारों को बैंक से ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। योजना के तहत परियोजना लागत का 5% उद्यमी अंशदान तथा 95% बैंक ऋण अनुमन्य होगा, जिसमें पूजीगत ऋण धनराशि पर नियमानुसार 25% मार्जिन मनी अनुदान के रूप में शासन द्वारा उपलब्ध कराया जायगा। आवेदन हेतु अभ्यर्थी का साक्षर होना अनिवार्य है, रूपया - 5.00 लाख से अधिक की परियोजानाओं हेतु लाभार्थी को कम से कम 8 वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक होगा एवं लाभार्थी उ० प्र० का मूल निवासी तथा आयु 18 से 50 वर्ष के बीच होना अनिवार्य है। इच्छुक अभ्यर्थी माटीकला बोर्ड के पोर्टल upmatikalaboard.in पर आन-लाईन आवेदन कर हार्ड कांपी के साथ स्वयं का फोटोग्राफ, शैक्षिक व तकनीकी योग्यता प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, जाति प्रमाण-पत्र, प्रोजेक्ट रिपोर्ट व अन्य आवश्यक प्रपत्र जिला ग्रामोद्योग अधिकारी कार्यालय, नरकटिया बुजुर्ग, सपहा रोड, नवल एकेडमी के ठीक सामने कसया कुशीनगर जमा कर सकते है, विस्तृत जानकारी किसी भी कार्य दिवस में उक्त कार्यालय से सम्पर्क कर किया जा सकता है।

Related Post

Leave a Comment

Breaking News

Follow me

इस तरह की वेबसाइट बनवाने के लिए संपर्क करे

Mob 8948760348 Add- Ravindra Nagar, Padrauna, Kushinagar