कुशीनगर मेडिकल कॉलेज की आठवीं मंजिल पर पहुंची अर्धविक्षिप्त महिला, पुलिस की सूझबूझ से सुरक्षित उतारा गया

कुशीनगर मेडिकल कॉलेज की आठवीं मंजिल पर पहुंची अर्धविक्षिप्त महिला, पुलिस की सूझबूझ से सुरक्षित उतारा गया
कुशीनगर।
जनपद के मेडिकल कॉलेज परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक अर्धविक्षिप्त महिला अस्पताल की बिल्डिंग के आठवें तल पर पहुंच गई। महिला को ऊपरी छत पर अनियंत्रित अवस्था में देख अस्पताल कर्मचारियों एवं गार्डों में हड़कंप मच गया।
मामले की सूचना तत्काल थाना कसया पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अनिल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। महिला लगातार अनाप-शनाप बातें कर रही थी और उसकी मानसिक स्थिति सामान्य नहीं लग रही थी।
पुलिस ने काफी सूझबूझ और धैर्य का परिचय देते हुए महिला को सुरक्षित नीचे उतारा। इसके बाद उसके परिजनों को बुलाकर महिला को उनके सुपुर्द कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार महिला की पहचान गीता देवी पत्नी सुगन निवासी ग्राम नादह, थाना कसया, जनपद कुशीनगर के रूप में हुई है।
पुलिस की तत्परता और मानवीय पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की है।

Related Post

Leave a Comment