कुशीनगर में डॉ. संजयन त्रिपाठी ने शिक्षकों और कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, मांगा सहयोग
ऋषिकेश निषाद ओम पत्रिका कुशीनगर
पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह सहित कई प्रमुख लोग रहे मौजूद, शिक्षक हितों को लेकर की चर्चा
कुशीनगर। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. संजयन त्रिपाठी ने कुशीनगर जनपद में पार्टी कार्यकर्ताओं, शिक्षकों एवं अन्य सहयोगियों के साथ बैठक कर आगामी शिक्षक विधान परिषद चुनाव में सहयोग की अपील की। बैठक के दौरान शिक्षकों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई और शिक्षक हितों की रक्षा के लिए आपसी संवाद एवं सहयोग पर जोर दिया गया।
डॉ. संजयन त्रिपाठी ने शिक्षकों और पार्टी कार्यकर्ताओं से संपर्क मजबूत करने तथा शिक्षक समुदाय की समस्याओं को समझने की अपील की। उन्होंने शिक्षकों के अधिकारों और हितों से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाने की बात कही।
बैठक में पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह सहित समाजवादी पार्टी के कई कार्यकर्ता, शिक्षक और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के माध्यम से डॉ. संजयन त्रिपाठी ने शिक्षकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित कर अपने समर्थन में सहयोग मांगा।
