
संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे 55 मामले, सिर्फ 4 का हुआ निस्तारण
कसया, कुशीनगर। तहसील कसया के सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन एसडीएम डॉ. संतराज सिंह “बघेल” की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 55 मामले प्राप्त हुए, जिनमें से मौके पर 4 मामलों का निस्तारण किया गया, जबकि शेष मामलों के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया।
समाधान दिवस में राजस्व विभाग के सर्वाधिक 33 मामले प्राप्त हुए। इसके अलावा पुलिस विभाग के 9, विकास विभाग के 3, खाद्य एवं रसद विभाग के 2, विद्युत विभाग के 2, नगर पंचायत के 3 तथा अन्य विभागों के 3 मामले सामने आए।
इस दौरान तहसीलदार धर्मवीर सिंह, नायब तहसीलदार संदीप कुमार, एसएचओ आशुतोष सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
रिपोर्ट : के एन साहनी

