आंधी-तूफान में पुलिस बनी फरिश्ता, चौकी प्रभारी विवेक यादव की दरियादिली की हो रही सराहना

आंधी-तूफान में पुलिस बनी फरिश्ता, चौकी प्रभारी विवेक यादव की दरियादिली की हो रही सराहना


देवरिया। जनपद में आई तेज आंधी और बारिश के बीच थाना सुरौली क्षेत्र की पकड़ी चौकी पुलिस ने मानवता और जिम्मेदारी का ऐसा परिचय दिया, जिसकी लोग जमकर सराहना कर रहे हैं। पकड़ी चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर विवेक यादव एवं उनकी टीम द्वारा सड़क पर गिरे विशाल पेड़ को हटवाकर यातायात बहाल कराया गया।
बताया जा रहा है कि बुधवार 13 मई 2026 को अचानक आए आंधी-तूफान और बारिश के कारण सड़क पर पेड़ गिर गया था, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी विवेक यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल जेसीबी तथा पेड़ काटने वाले मजदूरों की व्यवस्था कराकर सड़क से पेड़ हटवाया। इसके बाद यातायात को सुचारु रूप से चालू कराया गया।
स्थानीय लोगों ने पुलिस टीम की तत्परता और मानवता की भावना की सराहना करते हुए कहा कि जिस जिले के पुलिस अधीक्षक अच्छे और जिम्मेदार होते हैं, वहां की पुलिस भी अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाती है। लोगों ने देवरिया पुलिस कप्तान को धन्यवाद देते हुए चौकी प्रभारी विवेक यादव और उनकी टीम की जमकर प्रशंसा की।
सोशल मीडिया पर भी इस कार्य का वीडियो और तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं, जहां लोग पुलिस की इस मानवीय पहल को सलाम कर रहे हैं।

Related Post

Leave a Comment

Breaking News

Follow me

इस तरह की वेबसाइट बनवाने के लिए संपर्क करे

Mob 8948760348 Add- Ravindra Nagar, Padrauna, Kushinagar