युवक पर चाकू से हमला, हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज

युवक पर चाकू से हमला, हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र के ग्राम जंगल बकुलहा में युवक पर चाकू से हमले का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर हत्या के प्रयास सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि घटना 20 फरवरी 2026 की शाम करीब छह बजे की है। घायल युवक रविशंकर साहनी पुत्र राजकुमार साहनी ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि गांव के ही सिकंदर साहनी पुत्र अमेरिका साहनी ने खुले चौराहे पर उस पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
परिजनों के अनुसार घायल युवक का इलाज गोरखपुर में कराया गया। घटना के बाद पीड़ित पक्ष की शिकायत पर कोतवाली पडरौना पुलिस ने हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
वहीं आरोपी सिकंदर साहनी के पिता अमेरिका साहनी ने अपने बेटे को निर्दोष बताते हुए कहा कि उसे झूठे मुकदमे में फंसाया जा रहा है। उन्होंने निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Post

Leave a Comment

Breaking News

Follow me

इस तरह की वेबसाइट बनवाने के लिए संपर्क करे

Mob 8948760348 Add- Ravindra Nagar, Padrauna, Kushinagar