कसया रोड पर भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर में 3 घायल, 2 की हालत गंभीर


ब्रेकिंग न्यूज़: कुशीनगर
ओम पत्रिका न्यूज कुशीनगर
कसया रोड पर भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर में 3 घायल, 2 की हालत गंभीर


कुशीनगर। जनपद के कसया रोड स्थित जानकीनगर चौराहे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार पल्सर और स्प्लेंडर बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें तीन लोग घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पल्सर बाइक पर सवार एक युवक और स्प्लेंडर बाइक पर सवार दो व्यक्ति इस हादसे में घायल हुए हैं। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए। हादसे में दो घायलों की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है, जबकि एक व्यक्ति को सामान्य चोटें आई हैं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया। फिलहाल घायलों की पहचान नहीं हो सकी है।
पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त बाइकों को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया है और मामले की जांच के साथ घायलों की पहचान में जुटी हुई है।

Related Post

Leave a Comment

Breaking News

Follow me

इस तरह की वेबसाइट बनवाने के लिए संपर्क करे

Mob 8948760348 Add- Ravindra Nagar, Padrauna, Kushinagar