भूमि विवाद में मारपीट: तीन लड़कियों सहित युवक गंभीर रूप से घायल, मुकदमा दर्ज नहीं

भूमि विवाद में मारपीट: तीन लड़कियों सहित युवक गंभीर रूप से घायल, मुकदमा दर्ज नहीं


कुशीनगर। जनपद के थाना कप्तानगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बभनौली में बीते 27 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 8 बजे भूमि विवाद को लेकर जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में तीन लड़कियों समेत एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
पीड़ित पक्ष के अनुसार, सुनील, अनिल व धीरज (पुत्रगण तपेसर) ने पुरानी रंजिश और भूमि विवाद को लेकर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने घर में घुसकर तीनों पुत्रियों के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे वे लहूलुहान हो गईं।
घटना में बृजभान विश्वकर्मा (पुत्र रमेश) भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनके शरीर पर कई जगह कटे के निशान और गहरे घाव पाए गए हैं।
घटना के बाद परिजन घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वर्तमान में सभी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायल सोनी विश्वकर्मा का बायां हाथ टूट गया है, जबकि सुलेखा को गंभीर आंतरिक चोटें आई हैं। वहीं अनुराधा की रीढ़ की हड्डी में चोट लगने के कारण उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
पीड़ित परिवार ने बताया कि घटना की सूचना थाना कप्तानगंज में देकर प्रार्थना पत्र सौंपा गया। साथ ही सभी घायलों की मेडिकल रिपोर्ट, एक्स-रे आदि भी थाना प्रभारी को उपलब्ध करा दी गई है।
इसके बावजूद समाचार लिखे जाने तक पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज नहीं किया गया था, जिससे पीड़ित परिवार में आक्रोश व्याप्त है। परिजनों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की है।
रिपोर्ट : के एन साहनी

Related Post

Leave a Comment

Breaking News

Follow me

इस तरह की वेबसाइट बनवाने के लिए संपर्क करे

Mob 8948760348 Add- Ravindra Nagar, Padrauna, Kushinagar