हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में देरी पर भड़का आक्रोश, डीएम को सौंपा गया सामूहिक ज्ञापन

हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में देरी पर भड़का आक्रोश, डीएम को सौंपा गया सामूहिक ज्ञापन


कुशीनगर | 27 अप्रैल 2026
जनपद कुशीनगर में मत्स्य जीवि सहकारी समिति लिमिटेड से जुड़े एक महत्वपूर्ण प्रकरण को लेकर ग्रामीणों और समिति से जुड़े लोगों का गुस्सा अब खुलकर सामने आ गया है। पीड़ित पक्ष ने जिलाधिकारी को सामूहिक ज्ञापन सौंपते हुए इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में हो रही देरी पर कड़ी नाराजगी जताई है।
ज्ञापन में बताया गया कि माननीय उच्च न्यायालय ने 16 मार्च 2026 को आदेश पारित करते हुए जिला प्रशासन को निर्देश दिया था कि सभी पक्षों को सुनवाई का अवसर देते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर मामले का निस्तारण किया जाए। इसके अनुपालन में 25 मार्च 2026 को प्रार्थना पत्र दिया गया तथा 30 मार्च 2026 को संबंधित पक्ष उपस्थित होकर अपना पक्ष भी रख चुके हैं।
इसके बावजूद अब तक कोई ठोस निर्णय न लिए जाने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। पीड़ितों का कहना है कि देरी के चलते समिति से जुड़े लोगों को आर्थिक और सामाजिक नुकसान झेलना पड़ रहा है, जिससे उनकी स्थिति लगातार खराब होती जा रही है।
ज्ञापन में जिलाधिकारी से मांग की गई है कि उच्च न्यायालय के आदेश का शीघ्र, निष्पक्ष और विधिसम्मत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके।
आंदोलन की चेतावनी
ज्ञापन सौंपने वालों ने साफ तौर पर चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही मामले का समाधान नहीं किया गया, तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।
कुल मिलाकर, हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में हो रही देरी अब प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती बनती जा रही है, जिस पर जल्द निर्णय न लिया गया तो मामला और तूल पकड़ सकता है।

Related Post

Leave a Comment

Breaking News

Follow me

इस तरह की वेबसाइट बनवाने के लिए संपर्क करे

Mob 8948760348 Add- Ravindra Nagar, Padrauna, Kushinagar