कसया में गैस उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ी, एजेंसी पर गंभीर आरोप

कसया में गैस उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ी, एजेंसी पर गंभीर आरोप


कुशीनगर (कसया)
कसया क्षेत्र में स्थित कांति एच पी गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं के साथ अनियमितता के गंभीर आरोप सामने आए हैं। ग्राहकों का कहना है कि एजेंसी द्वारा OTP और डिलीवरी डेट में हेराफेरी कर उन्हें परेशान किया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि कई उपभोक्ताओं को लगभग 25 दिनों बाद गैस सिलेंडर की डिलीवरी तो मिल रही है, लेकिन सिस्टम में डिलीवरी डेट अपडेट नहीं की जा रही। इसके चलते जब उपभोक्ता दोबारा रिफिल बुक कराने जाते हैं, तो उन्हें एक महीने का अंतर दिखाकर नई बुकिंग दी जा रही है। इससे उपभोक्ताओं को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
ग्राहकों का कहना है कि डोर-टू-डोर डिलीवरी व्यवस्था भी पूरी तरह पटरी पर नहीं है, जिससे समस्या और बढ़ गई है। लोगों ने सवाल उठाया है कि आखिर कब तक गैस वितरण व्यवस्था सामान्य होगी।
इस पूरे मामले पर उपजिलाधिकारी डॉ. संतराज सिंह बघेल ने कहा कि “जनता को समय पर गैस रिफिल उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। यदि किसी उपभोक्ता के साथ एजेंसी की ओर से कोई समस्या हो रही है, तो वह लिखित शिकायत के साथ कार्यालय में आकर संपर्क करे। जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।”
 उपभोक्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि एजेंसी की कार्यप्रणाली की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके।

Related Post

Leave a Comment

Breaking News

Follow me

इस तरह की वेबसाइट बनवाने के लिए संपर्क करे

Mob 8948760348 Add- Ravindra Nagar, Padrauna, Kushinagar