कुबेरस्थान सीएचसी के डॉ. सत्यप्रकाश गुप्ता: मरीजों की सेवा में समर्पित चिकित्सक


कुशीनगर
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुबेरस्थान में तैनात एमबीबीएस डॉक्टर डॉ. सत्यप्रकाश गुप्ता पिछले दो वर्षों से क्षेत्रीय मरीजों की निस्वार्थ भाव से सेवा कर रहे हैं। अपनी कुशल चिकित्सा एवं सरल व्यवहार के कारण उन्होंने मरीजों के बीच विशेष विश्वास कायम किया है।
डॉ. गुप्ता की विशेषता यह है कि वे जच्चा-बच्चा देखभाल, टीबी, खसरा सहित विभिन्न संक्रामक बीमारियों के इलाज में दक्ष हैं। सीमित संसाधनों के बीच भी वे हर मरीज को बेहतर उपचार देने का प्रयास करते हैं, जिससे गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों को समय पर राहत मिलती है।
प्रत्येक दिन सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक ओपीडी में बैठकर डॉ. गुप्ता सैकड़ों मरीजों की जांच करते हैं। लंबी कतार के बावजूद वे धैर्यपूर्वक हर मरीज की समस्या सुनते हैं और उन्हें उचित दवा व सलाह प्रदान करते हैं।
मरीजों का कहना है कि डॉ. सत्यप्रकाश गुप्ता का व्यवहार बेहद सहज और सहयोगी है, जिससे उन्हें उपचार के दौरान संतोष और विश्वास मिलता है। उनकी कार्यशैली यह साबित करती है कि सरकारी अस्पतालों में भी समर्पित डॉक्टरों के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं संभव हैं।

Related Post

Leave a Comment

Breaking News

Follow me

इस तरह की वेबसाइट बनवाने के लिए संपर्क करे

Mob 8948760348 Add- Ravindra Nagar, Padrauna, Kushinagar