भीषण गर्मी में बिजली संकट से जूझ रहा बैजनाथपुर, ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी,,


भीषण गर्मी में बिजली संकट से जूझ रहा बैजनाथपुर, ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी,,


कुशीनगर, संवाददाता
जनपद कुशीनगर के कुबेरस्थान फीडर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बैजनाथपुर (शिवपुर के पास) में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। गांव का ट्रांसफार्मर पिछले 12 दिनों से खराब पड़ा है, जिससे भीषण गर्मी के बीच ग्रामीणों का जनजीवन प्रभावित हो गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण उन्हें दिन-रात हेंड फैन के सहारे गुजारा करना पड़ रहा है। लगातार बढ़ती गर्मी के बीच छोटे बच्चों, बुजुर्गों एवं बीमार लोगों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
गांव के निवासी मैनेजर मल्ल, राघव मल्ल एवं गिरीश मल्ल ने बताया कि पिछले बारह दिनों से लोग भीषण गर्मी झेलने को मजबूर हैं। कई बार संबंधित अधिकारियों को सूचना देने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि 24 घंटे के भीतर ट्रांसफार्मर की मरम्मत या बदलाव नहीं किया गया, तो वे कसया-पडरौना मुख्य मार्ग को जाम कर आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर समस्या का समाधान कराने तथा लापरवाह अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है।

Related Post

Leave a Comment

Breaking News

Follow me

इस तरह की वेबसाइट बनवाने के लिए संपर्क करे

Mob 8948760348 Add- Ravindra Nagar, Padrauna, Kushinagar