कुशीनगर में ठगी का जाल: विदेश भेजने का झांसा देकर चार युवकों को लूटा, आरोपी गायब

कुशीनगर में ठगी का जाल: विदेश भेजने का झांसा देकर चार युवकों को लूटा, आरोपी गायब

कुशीनगर | जनहित में खबर

ओम पत्रिका न्यूज़
जनपद कुशीनगर में विदेश भेजने के नाम पर चार युवकों से ठगी का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। बेरोजगारी की मार झेल रहे युवाओं को बेहतर भविष्य का सपना दिखाकर एक कथित एजेंट ने लाखों रुपये ऐंठ लिए और अब फरार हो गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वर्ष 2025 के दिसंबर माह के अंतिम दिनों में एक व्यक्ति, जिसने अपना नाम मुन्ना यादव बताया, मारुति कार से कप्तानगंज क्षेत्र के परतावल बाजार रोड स्थित सोहनी गांव के सामने एक किराए के मकान में ऑफिस खोलकर विदेश भेजने का काम शुरू किया। वह मोबाइल नंबर 9598170433 के माध्यम से लोगों से संपर्क करता था।
आरोप है कि एजेंट ने कुशीनगर जनपद के चार युवकों से अलग-अलग रकम लेकर उन्हें विदेश भेजने का झांसा दिया। ठगी के शिकार युवकों में—
आकाश पुत्र राजाराम (निवासी: जंगल बेलवा चौरिया, थाना कोतवाली पडरौना)
सतीश पुत्र काशी प्रसाद (निवासी: जंगल बेलवा चौरिया, पडरौना)
ताहिर पुत्र हाफिज (निवासी: गोपालपुर मोटीललहा, थाना कोतवाली पडरौना)
सुनील गोंड़ पुत्र चिखुरी लाल (निवासी: सोहनी, थाना कप्तानगंज)
शामिल हैं।
बताया जा रहा है कि एजेंट ने अपने ऑफिस में एक स्कैनर लगाकर पीड़ितों से रकम राकेश कुमार (UPI: 9004461980@nabiaxis) और राजू कुमार के खातों में ट्रांसफर करवाई।
जब पीड़ितों ने काफी समय बीत जाने के बाद विदेश भेजने या अपना पैसा वापस करने की मांग की, तो एजेंट मुन्ना यादव ऑफिस बंद कर फरार हो गया।
पीड़ितों का कहना है कि उन्होंने कर्ज लेकर यह रकम दी थी और अब उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
इस मामले में सभी पीड़ितों ने कसया क्षेत्राधिकारी कुंदन कुमार सिंह को प्रार्थना पत्र देकर पूरे साक्ष्य सौंप दिए हैं और न्याय की गुहार लगाई है।
पुलिस से अपेक्षा है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर पीड़ितों को न्याय दिलाया जाए।

Related Post

Leave a Comment

Breaking News

Follow me

इस तरह की वेबसाइट बनवाने के लिए संपर्क करे

Mob 8948760348 Add- Ravindra Nagar, Padrauna, Kushinagar