पुलिस के मिलीभगत से फल फूल रहे है अवैध शराब कारोबारी – भट्ठे कि आड़ में चल रहा है गोरखधंधा*

*पुलिस के मिलीभगत से फल फूल रहे है अवैध शराब कारोबारी – भट्ठे कि आड़ में चल रहा है गोरखधंधा*

*योगी सरकार के करोड़ों राजस्व की चुना लगाने में पुलिस कि है अहम भूमिका*

कुशीनगर / थाना हाटा कोतवाली के अन्तर्गत ग्राम पंचायत पडरी महुवाईया टोला का मामला प्रकाश में आया है । जहां गांव कि आबादी से कुछ दुरी पर एक नहीं चार ईंट भट्ठों पर पर कोतवाली पुलिस के मिलीभगत से वहा अवैधानिक तरीके से धड़ल्ले से कच्ची शराब का कारोबार किया जाता है। इन ईंट भट्ठों पर दुर -दूर से शराब पीने के लिए आने वाले गांव के लोगों का (संगम) अर्थात पुरे दिन भीड़ लगी रहती है । जिससे स्थानीय लोगों के अन्दर डर का माहौल होने से बच्चे, बुढ़े , नवजवान और औरते सहमें व डरे हुए हैं । ग्रामवासियों का कहना है कि यहां बस शराब बनाया ही नहीं जाता यहां से दूर- दूर तक सप्लाई करने का भी कार्य किया जाता है । यहां कुछ दिन पहले आबकारी विभाग और पुलिस विभाग संयुक्त द्वारा छापेमारी कराईं गयी थी फिर भी स्थिति त्यों का त्यौं बना हुआ है सुबह- शाम 24 घण्टे शराब की तस्करी बड़े पैमाने पर करते हुए एक जिले से दुसरे जिलें को शराब निर्यात किया जाता है ।जो विगत कई वर्षों से यह गोरखधंधा चला चल आ रहा है। गांव के लोगों से बात हुआ तो कहते है कि यहा ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि थाने के पुलिसकर्मी भी यहां पर आते हैं, ऊनको सब पता है , उनके ही संरक्षण में यह गोरखधंधा चलता है और मौके पर पुलिस द्वारा कोरम पूर्ति कर उन्हें छोड़ दिया जाता हैं । जिससे हम लोगो को जीवन जीने में दुश्वार हो रहा है । जिसके वजह से हमारे गांव के बच्चे और बच्चियों की शादी विवाह करने के लिए लोग तैयार नहीं हो रहें हैं यह स्थिति आ गई है ।जबकि कुछ दुरी पर बचंरा चौराहे पर देसी शराब कि दुकान भी है । लेकिन वहां लोग जाने को असमर्थ है ,यह नजदीक और शराब सस्ता मिलने से यहां
पर लोगों की जबरदस्त भीड़ लगी रहती है। ग्रामीणो ने योगी सरकार और डीएम साहब, आबकारी विभाग, एसपी, से मांग कि है जल्द से जल्द कच्ची शराब के इस गोरखधंधा को करने वाले लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई किया जाए। जो कुशीनगर और प्रदेश में नज़ीर बन सके और हम सभी ग्रामवासी सुरक्षित रहे
आदि ग्रामीण शामिल रहे।
निर्मल, भगवान,समान बनवारी, रूप रेखा,कटरू, जयप्रकाश, सैंकड़ों लोगों मौजूद रहे

 

कुशीनगर

Related Post

Leave a Comment

Breaking News

Follow me

इस तरह की वेबसाइट बनवाने के लिए संपर्क करे

Mob 8948760348 Add- Ravindra Nagar, Padrauna, Kushinagar