बिजली आपूर्ति शेड्यूल जारी, आपात स्थिति मे काल कर सकते है।

✍️ रिपोर्ट: के. एन. साहनी,,

कुशीनगर जनपद के रबिन्द्र नगर धूस फीडर क्षेत्र में बिजली विभाग द्वारा आपूर्ति का शेड्यूल जारी किया गया है। तेज आंधी और हवा को देखते हुए किसानों की खड़ी गेहूं की फसल की सुरक्षा के मद्देनजर विभाग ने यह निर्णय लिया है।

बिजली विभाग के जेई श्री पिंटू कुमार बिन्द के अनुसार, बिजली आपूर्ति अपने निर्धारित समय के अनुसार दी जा रही है, लेकिन प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक सप्लाई बंद रहेगी। इसके बाद शाम 5 बजे के तुरंत बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि आंधी और तेज हवा के दौरान बिजली लाइनों में फाल्ट या शॉर्ट सर्किट की संभावना बढ़ जाती है, जिससे आग लगने का खतरा बना रहता है। खेतों में खड़ी सूखी गेहूं की फसल को देखते हुए यह एहतियाती कदम उठाया गया है।
⚡ आपात स्थिति में संपर्क करें
बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए आपातकालीन संपर्क नंबर भी जारी किए हैं—
📞 1912 (बिजली हेल्पलाइन)
📞 9453047512 (जेई)
📞 9453047825 (हैडील कार्यालय)
किसी भी समस्या, फाल्ट या आपात स्थिति में इन नंबरों पर तत्काल संपर्क किया जा सकता है।
⚠️ जनहित में अपील
तेज हवा और मौसम को देखते हुए सभी ग्रामीणों से अनुरोध है कि—
🔥 खाना बनाने के बाद आग को पूरी तरह बुझा दें।
🔥 खेतों या घर के आसपास आग जलाने से बचें।
👉 आपकी एक छोटी सी लापरवाही बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है।

Related Post

Leave a Comment

Breaking News

Follow me

इस तरह की वेबसाइट बनवाने के लिए संपर्क करे

Mob 8948760348 Add- Ravindra Nagar, Padrauna, Kushinagar