शांति भूमि भारत से युद्ध विराम की गुहार:

‘सच्ची रिपोर्ट’ की विशेष कवरेज

बुद्ध की महा परिनिर्वाणस्थली अहिंसा एवं शांति की धरती कुशीनगर से दि.3अप्रैल से शांति सत्याग्रह प्रारंभ करूंगा अब मुझे सहा नहीं जाता मानवता का और अधिक विनाश मैं नहीं देख सकता

नई दिल्ली/पूर्वांचल: बुद्ध, महावीर और गांधी की इस पावन धरती से आज मानवता के हक में एक बुलंद आवाज उठी है। ‘पूर्वांचल गांधी’ के रूप में विख्यात समाजसेवी डॉ. संपूर्णानंद मल्ल ने विश्व शांति के लिए एक बेहद ‘तीखा और भावुक’ पत्र अंतरराष्ट्रीय नेतृत्व को लिखा है। यह पत्र केवल एक संदेश नहीं, बल्कि परमाणु युद्ध की आहट से सहमी हुई मानवता की पुकार है।

डोनाल्ड ट्रंप को कड़ा संदेश: “सभ्य शैतान” न बनें

डॉ. मल्ल ने अपने पत्र में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सीधे तौर पर संबोधित करते हुए ईरान पर संभावित ‘परमाणु हमले’ की योजनाओं पर गहरा विरोध दर्ज कराया है। उन्होंने पत्र में लिखा:

“इतिहास के पन्ने आपको ‘सभ्य शैतान’ के रूप में याद न करें, बल्कि एक ऐसे नेता के रूप में जानें जिसने युद्ध रोककर मानवता को बचाया। यदि डोनाल्ड ट्रंप युद्ध रोकते हैं, तो वह नोबेल शांति पुरस्कार के वास्तविक हकदार होंगे।”

भारत के प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की अपील

पत्र के माध्यम से डॉ. मल्ल ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी विशेष आग्रह किया है। उन्होंने मांग की है कि भारत, परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की किसी भी योजना का स्पष्ट और कड़ा प्रतिरोध दर्ज कराए। पीएम मोदी तत्काल अमेरिकी राष्ट्रपति को सूचित करें कि भारत ऐसी विनाशकारी नीतियों के सख्त खिलाफ है।

“मेरा कलेजा कांप जाता है”

युद्ध की विभीषिका का वर्णन करते हुए डॉ. मल्ल ने लिखा कि परमाणु हथियार की बात सोचकर उनका कलेजा अपने प्राणों के लिए नहीं, बल्कि उन मासूम बच्चों, महिलाओं, वृद्धों और माताओं के गर्भ में पल रहे भ्रूणों के लिए कांप जाता है, जो बिना किसी दोष के इस विनाश की भेंट चढ़ जाएंगे।

इन वैश्विक नेताओं को भेजी गई प्रतिलिपि:

डॉ. मल्ल ने इस पत्र की प्रतियां विश्व के प्रभावशाली देशों और संगठनों को प्रेषित की हैं, जिनमें शामिल हैं:

  • महासचिव, यूनाइटेड नेशंस (UN)
  • डोनाल्ड ट्रंप (राष्ट्रपति, अमेरिका)
  • बेंजामिन नेतन्याहू (प्रधानमंत्री, इजरायल)
  • ईरान, फ्रांस, ब्रिटेन और रूस के राष्ट्राध्यक्ष
  • माननीय प्रधानमंत्री गृह मंत्री मा.राज्यपाल मुख्यमंत्री श्रीमान मुख्य सचिव डीजीपी उत्तर प्रदेश आयुक्त एडीजी डीआईजी गोरखपुर मंडल श्रीमान डीएम एसपी कुशीनगर

शांति की इस अपील ने आज अंतरराष्ट्रीय गलियारों में एक नई बहस छेड़ दी है। देशहित में जारी इस विशेष संदेश के साथ ‘सच्ची रिपोर्ट’ मानवता और शांति के पक्ष में खड़ी है।

रिपोर्ट: के.एन. साहनी

संपादक, सच्ची रिपोर्ट न्यूज़

नई दिल्ली

Related Post

Leave a Comment

Breaking News

Follow me

इस तरह की वेबसाइट बनवाने के लिए संपर्क करे

Mob 8948760348 Add- Ravindra Nagar, Padrauna, Kushinagar