नाबालिग के अपहरण के बाद हत्या का खुलासा, एक अभियुक्त गिरफ्तार

नाबालिग के अपहरण के बाद हत्या का खुलासा, एक अभियुक्त गिरफ्तार

न्यूज सच्ची
रिपोर्ट: कुशीनगर

कुशीनगर। जनपद के थाना कोतवाली हाटा क्षेत्र में नाबालिग के अपहरण के बाद हत्या की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 28 मार्च 2026 को ग्राम गोपाल बिरैचा से 12 वर्षीय नाबालिग बालक के अपहरण/गायब होने के संबंध में थाना कोतवाली हाटा पर मुकदमा संख्या 128/2026 पंजीकृत किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई।
जांच के क्रम में 29 मार्च 2026 को पुलिस टीम ने घटना का खुलासा करते हुए अभियुक्त डब्लू गौड़ पुत्र गामा गौड़ निवासी गोपालपुर बिरैचा, वार्ड नंबर 18 हनुमान नगर थाना कोतवाली हाटा को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त की निशानदेही पर मृतक बालक राजवीर का शव बरामद किया गया।
पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा
पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उसका मृतक बच्चे की मां के साथ अवैध संबंध था। इस बात की जानकारी बच्चे को हो गई थी और उसे डर था कि बच्चा यह बात किसी को बता देगा। इसी आशंका के चलते उसने बच्चे का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी और शव को छिपा दिया।
बरामदगी
पुलिस ने अभियुक्त के पास से घटना में प्रयुक्त गमछे का टुकड़ा एवं एक मोबाइल फोन बरामद किया है।
पंजीकृत धाराएं
मुकदमा संख्या 128/2026 में धारा 137(2)/103(1)/238 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक संजय दूबे, उपनिरीक्षक हरेराम यादव, वरिष्ठ उपनिरीक्षक रामचरन सरोज, उपनिरीक्षक रुपेन्द्र पाल सिंह, उपनिरीक्षक चन्द्रभूषण पाण्डेय, उपनिरीक्षक अतुल तिवारी सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे।
पुलिस अधीक्षक ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और जिले में कानून व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

Related Post

Leave a Comment

Breaking News

Follow me

इस तरह की वेबसाइट बनवाने के लिए संपर्क करे

Mob 8948760348 Add- Ravindra Nagar, Padrauna, Kushinagar