देवरिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता: कोतवाली व SOG ने वाहन चोर गिरोह का किया भंडाफोड़, 8 बाइक बरामद

देवरिया। जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली और एसओजी की संयुक्त टीम ने अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की 08 मोटरसाइकिलें, एक अवैध देशी तमंचा और कारतूस बरामद किया है।

चेकिंग के दौरान धरे गए आरोपी

पुलिस अधीक्षक देवरिया, श्री संजीव सुमन के निर्देशानुसार संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर सिंचाई विभाग चौराहे के पास से पुलिस टीम ने दो अभियुक्तों, नागेन्द्र गौड़ और नितेश कुमार को चोरी की दो बाइकों के साथ गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान नागेन्द्र के पास से 315 बोर का तमंचा और कारतूस भी मिला।

निशानदेही पर हुई और बरामदगी

गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने चण्डिका छात्रावास के पास छापेमारी कर उनके तीसरे साथी बिट्टू कुमार को दबोचा। वहां से चोरी की 6 अन्य मोटरसाइकिलें बरामद की गईं, जिनके नंबर प्लेट बदलकर या हटाकर बेचने की योजना थी।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:

  1. नागेन्द्र गौड़ (बनकटा, देवरिया)
  2. नितेश कुमार (बनकटा, देवरिया)
  3. बिट्टू कुमार (गौरीबाजार, देवरिया)

मुख्य बरामदगी:

  • 08 मोटरसाइकिलें (होंडा शाइन, स्प्लेंडर प्लस, पैशन प्लस, आदि)
  • 01 देशी तमंचा 315 बोर एवं 01 जिंदा कारतूस।

पुलिस टीम की सराहना:

सराहनीय कार्य करने वाली टीम में कोतवाली प्रभारी व एसओजी टीम के उपनिरीक्षक रिजवान अली, अनित कुमार राय, रविन्द्र नाथ चौबे समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस ने अभियुक्तों के विरुद्ध बीएनएस और आर्म्स एक्ट की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम बिधि कार्यवाही की जा रही है।

Related Post

Leave a Comment

Breaking News

Follow me

इस तरह की वेबसाइट बनवाने के लिए संपर्क करे

Mob 8948760348 Add- Ravindra Nagar, Padrauna, Kushinagar