कुशीनगर में गोंड सेना को मिला नया नेतृत्व, नीरज कुमार बने जिला अध्यक्ष

कुशीनगर में गोंड सेना को मिला नया नेतृत्व, नीरज कुमार बने जिला अध्यक्षकुशीनगर। सामाजिक संगठन गोंड सेना ने जनपद में अपने संगठन को और मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा निर्णय लिया है। संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर नीरज कुमार को कुशीनगर का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार, संगठन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय संयोजक प्रीतम सिंह गोंड के मार्गदर्शन में यह निर्णय लिया गया है। पत्र में नीरज कुमार के समर्पण, त्याग और संगठनात्मक क्षमता की सराहना करते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पत्र में उल्लेख किया गया है कि कुशीनगर गोंड सेना का मुख्य केंद्र और प्रधान कार्यालय होने के कारण यहां का नेतृत्व अत्यंत महत्वपूर्ण है। संगठन ने नीरज कुमार पर विश्वास जताते हुए उम्मीद जताई है कि वे गोंडवाना के आदर्शों को आगे बढ़ाते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।
जिम्मेदारियां तय
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष को पूरे कुशीनगर जिले में संगठन के विस्तार और मजबूती की जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें विशेष रूप से युवाओं को जोड़ने, समाज के शोषित और वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा करने तथा “सेवा, संघर्ष, समर्पण” के मूल मंत्र को जन-जन तक पहुंचाने का दायित्व सौंपा गया है।
इसके साथ ही संगठन ने उनसे अपेक्षा की है कि वे कुशीनगर को प्रदेश में एक मॉडल जिला बनाएं और समाज में सामाजिक व राजनीतिक जागरूकता बढ़ाने का कार्य करें।
नियुक्ति पत्र में विश्वास जताया गया है कि नीरज कुमार अपने पद की गरिमा बनाए रखते हुए संगठन की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे और जिले में मजबूत नेतृत्व प्रदान करेंगे।“सेवा —संघर्ष —- समर्पण” के संकल्प के साथ गोंड सेना ने इस नियुक्ति को संगठन के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।

Related Post

Leave a Comment

Breaking News

Follow me

इस तरह की वेबसाइट बनवाने के लिए संपर्क करे

Mob 8948760348 Add- Ravindra Nagar, Padrauna, Kushinagar