प्रभारी चिकित्साधिकारी ने शिकायत पर कि निजी अस्पतालों कि जांच ।
ओम पत्रिका न्यूज
रिपोर्ट प्रदुम्न सिंह कुशीनगर,,


कुशीनगर । जनपद के हाटा तहसील क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न विभिन्न जगहों पर सीएमओ के निर्देश पर गठित स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मोतीचक विकास खण्ड की स्थित कई निजी अस्पतालों की जांच की। हाटा कप्तानगंज मुख्य मार्ग स्थित झांगा बाजार स्थित बिना रजिस्ट्रेशन संचालित त्रिशिका मल्टी स्पेसिलिटी अस्पताल को नोटिस जारी कर एक सप्ताह के अन्दर सभी कागजात लेकर सीएमओं कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया । सीएमओ कुशीनगर को शिकायत मिली थी की आशा बहुओं गर्भधात्रीयों व प्रसव पीड़ितो को इलाज व प्रसव के लिए निजी अस्पतालों पर भर्ती कराकर इलाज करा रही ।शिकायत के क्रम में प्रभारी चिकित्साधिकारी मोतीचक राजेश मद्धेशिया के नेतृत्व गठित टीम कालिन्दी हास्पिटल पिपरैचा पहुंची जहां अस्पताल संचालकों द्वारा उपलब्ध कागजात सही पाया गया । हाटा पिपराईच मार्ग स्थित झांगा बाजार में संचालित त्रिशिका स्पेसिलिटी अस्पताल ने संचालक मौके पर कोई कागजात नही दिखा सकै। जिन्हें एक सप्ताह के अन्दर सीएमओ कार्यालय में कागजात उपलब्ध कराने का जांच टीम ने निर्देश देकर नोटिस थमाया । डा, दीपक मिश्रा, सुमित मिश्रा, डा, अनिल भाष्कर सहित कई स्वास्थ्य कर्मी जांच टीम में शामिल रहे ।