डीजी अग्निशमन सुजीत पाण्डेय का कुशीनगर आगमन, रबिंद्र नगर अग्निशमन केंद्र का किया निरीक्षण,

डीजी अग्निशमन सुजीत पाण्डेय का कुशीनगर आगमन, रबिंद्र नगर अग्निशमन केंद्र का किया निरीक्षण,,

अग्निशमन फ़ायर मैन के साथ की बैठक DG ने सुनी उनकी समस्या….

कुशीनगर।
सुजीत पाण्डेय, डीजी अग्नि शमन एवं आपात सेवा उत्तर प्रदेश का जनपद कुशीनगर आगमन हुआ। उन्होंने जिला मुख्यालय स्थित रबिंद्र नगर अग्निशमन केंद्र का निरीक्षण किया और विभागीय व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान डीजी का जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में केशव कुमार (पुलिस अधीक्षक कुशीनगर), सिद्धार्थ वर्मा (अपर पुलिस अधीक्षक), सीएफओ सुपात्र शांखधर, एफएसओ सुरेन्द्र कुमार दोहरे, सीओ कुंदन सिंह, सीओ उमेश चंद्र भट्ट, सीओ राकेश प्रताप सिंह, आर आई मनोज कुमार सहित अग्निशमन विभाग के अधिकारी व पुलिस विभाग के कई जवान उपस्थित रहे।
जानकारी के अनुसार डीजी श्री पाण्डेय जनपद कुशीनगर के अग्निशमन केंद्रों की व्यवस्था, संसाधन और कार्यप्रणाली का निरीक्षण करने तथा आवश्यक निर्देश देने के उद्देश्य से यहां पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपकरणों, वाहनों और अग्निशमन व्यवस्था की स्थिति की जानकारी ली तथा अधिकारियों को आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बताया जाता है कि जनपद कुशीनगर अग्नि प्रभावित क्षेत्रों में माना जाता है, जहां गर्मी के मौसम में आग लगने की घटनाएं अधिक हो जाती हैं। जिले में वर्तमान में लगभग पांच अग्निशमन केंद्र संचालित हैं, लेकिन ड्राइवरों की संख्या कम होने के कारण कई बार कार्य प्रभावित होने की समस्या सामने आती है।

रिपोर्ट : के एन साहनी
ओम पत्रिका न्यूज

Related Post

Leave a Comment