टेट अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों का आंदोलन तेज, राष्ट्रपति सहित शीर्ष नेताओं को भेजे पोस्टकार्ड,,

टेट अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों का आंदोलन तेज, राष्ट्रपति सहित शीर्ष नेताओं को भेजे पोस्टकार्ड,,

(

नागरा बलिया)
अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ (A.I.J.T.F.) के केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर नगरा ब्लॉक के विभिन्न शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों एवं संघर्षशील शिक्षकों ने टेट अनिवार्यता के विरोध में आंदोलन के प्रथम चरण के अंतर्गत “शिक्षक की पाती” कार्यक्रम आयोजित किया। यह कार्यक्रम 9 मार्च से 15 मार्च तक चलाया जा रहा है।
इस दौरान उपस्थित शिक्षकों एवं शिक्षिका बहनों ने महामहिम राष्ट्रपति, माननीय प्रधानमंत्री, मुख्य न्यायाधीश, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष भारत एवं उत्तर प्रदेश सहित अन्य प्रमुख जनप्रतिनिधियों को पोस्टकार्ड भेजकर अपनी मांगों को रखा। शिक्षकों ने एक स्वर में कहा कि यह संघर्ष शिक्षकों के अस्तित्व की लड़ाई है और इसे हर स्तर पर मजबूती के साथ लड़ा जाएगा।
शिक्षकों का कहना है कि RTE Act लागू होने से पूर्व नियुक्त तथा टेट से छूट प्राप्त शिक्षकों के लिए माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा 1 सितंबर 2025 को टेट अनिवार्यता का आदेश दिया जाना पहले से स्थापित शिक्षक भर्ती नियमों और परंपराओं के विपरीत है। सरकार की चुप्पी के कारण वर्ष 2011 से पूर्व नियुक्त देश के लाखों शिक्षकों तथा उनके परिवारों और विद्यार्थियों के भविष्य पर संकट उत्पन्न हो गया है।
शिक्षकों ने सरकार से मांग की कि इस आदेश को शिक्षक एवं राष्ट्रहित में निरस्त कराने के लिए आवश्यक पहल की जाए।
इस अवसर पर अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के बैनर तले नगरा ब्लॉक के राकेश सिंह (अटेवा), ब्रजेश सिंह (प्रा.शि.संघ), राहुल तिवारी (TSCT), राघवेन्द्र प्रताप राही (विशिष्ट बीटीसी), सुदीप तिवारी (RSM) सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में राजीव नयन पाण्डेय, प्रदीप सिंह, मुकेश, हेमंत यादव, गिरीजेश उपाध्याय, राहुल उपाध्याय, सुभाष, निर्भय नारायण आदि भी मौजूद रहे।

Related Post

Leave a Comment