चीनी मांझे की बिक्री पर सख्त कुशीनगर प्रशासन
थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने व्यापारियों के साथ बैठक कर दी कड़ी चेतावनी, बिक्री पकड़ी गई तो होगी कानूनी कार्रवाई

कुशीनगर। प्रतिबंधित चीनी मांझे की बिक्री और उपयोग पर रोक लगाने के लिए कुशीनगर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में थाना रविंद्रनगर धूस के थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने क्षेत्र के पतंग एवं अन्य व्यापारियों के साथ थाने पर बैठक आयोजित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में थानाध्यक्ष ने व्यापारियों को स्पष्ट रूप से चेतावनी दी कि दुकानों पर चीनी मांझा अथवा प्रतिबंधित मांझे की बिक्री किसी भी स्थिति में न की जाए। उन्होंने कहा कि चीनी मांझा आम लोगों, राहगीरों और पक्षियों के लिए गंभीर खतरा बन सकता है।
थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने व्यापारियों से अपील की कि वे प्रतिबंधित मांझे की बिक्री से पूरी तरह दूर रहें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि बैठक के बाद यदि किसी दुकान पर चीनी मांझा बेचते हुए पाया गया तो संबंधित व्यापारी के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने व्यापारियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि प्रतिबंधित मांझे की बिक्री रोकना केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज की सुरक्षा से जुड़ा सामूहिक दायित्व भी है। प्रशासन का उद्देश्य चीनी मांझे से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकना और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
अखिलेश कुमार गोंड, गोविंद मद्धेशिया, अशोक मधेशिया, महबूब आलम,राघवेंद्र राय, आदि व्यापारी मौजूद थे
