विश्व हिन्दू महासंघ द्वारा होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन,,

हिन्दू समाज को पारंपरिक होली मनाने का दिया संदेश,,विश्व हिन्दू महासंघ द्वारा होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन,,

ओम पत्रिका न्यूज
रिपोर्ट : के. एन. साहनी

होली मिलन कार्यक्रम सम्पन्नुशीनगर। विश्व हिन्दू महासंघ के तत्वावधान में नगर पालिका परिषद पडरौना स्थित उत्सव मैरेज हॉल में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और हिन्दू समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समारोह के दौरान आपसी भाईचारे, सामाजिक एकता और भारतीय संस्कृति के अनुरूप पारंपरिक ढंग से होली मनाने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्व हिन्दू महासंघ के प्रदेश मंत्री राजन जायसवाल,। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि होली भारतीय संस्कृति का एक महत्वपूर्ण और पवित्र पर्व है, जो समाज में प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि होली का पर्व हमें आपसी मतभेदों को भुलाकर एक-दूसरे के साथ खुशियां बांटने की प्रेरणा देता है।
मुख्य अतिथि राजन जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि आज के समय में समाज को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़कर रहना बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि होली का पर्व केवल रंगों का त्योहार नहीं है, बल्कि यह सामाजिक समरसता, सद्भाव और एकता का प्रतीक है। उन्होंने सभी से अपील की कि होली को मर्यादित और पारंपरिक तरीके से मनाएं तथा समाज में प्रेम और भाईचारे का वातावरण बनाए रखें।गोरक्ष प्रान्त के संभाग प्रभारी डॉक्टर कमलेश शाही ने कहा कि भारतीय संस्कृति में त्योहारों का विशेष महत्व है। होली का पर्व हमें यह संदेश देता है कि समाज में किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं होना चाहिए और सभी लोग मिल-जुलकर खुशियों को साझा करें। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अपनी संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
जिलाध्यक्ष संतोष जायसवाल ने कहा कि हिन्दू समाज की एकता और सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समाज को एकजुट करने और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।, मंडल प्रभारी बृजेश त्रिपाठी, महिला प्रकोष्ठ जिला महामंत्री सुगंती देवी, जिला प्रभारी संदीप सिंह, मातृशक्ति प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष किरन यादव, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन सिंह, गोरक्ष प्रान्त जिलाध्यक्ष कैलाश कुशवाहा, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया जिलाध्यक्ष काशीनाथ साहनी, सोशल मीडिया प्रभारी संदीप सत्या, जिला महामंत्री योगेंद्र चौहान, जिला मंत्री रामजी यादव, संगठन मंत्री कृष्ण कुमार तिवारी, नगर प्रभारी बृजमोहन जायसवाल, शैलेश गुप्ता, जिला मंत्री रामू राव, दूधनाथ वर्मा, जिला कोषाध्यक्ष विवेकानंद तिवारी, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र मिश्रा, जिला मंत्री रवींद्र गुप्ता, युवा प्रकोष्ठ जिला मंत्री जुगुनू राय, जिला मंत्री राजकुमार जी सहित जनपद कुशीनगर के विभिन्न क्षेत्रों से आए बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और समाज में प्रेम, सौहार्द तथा भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का वातावरण पूरी तरह उत्साह, उमंग और भाईचारे से भरा हुआ दिखाई दिया।

Related Post

Leave a Comment

Breaking News

Follow me

इस तरह की वेबसाइट बनवाने के लिए संपर्क करे

Mob 8948760348 Add- Ravindra Nagar, Padrauna, Kushinagar