नाली के पानी को लेकर विवाद, पीड़ित ने एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार,

ओम पत्रिका न्यूज
रिपोर्ट: के.एन.साहनीनाली के पानी को लेकर विवाद, पीड़ित ने एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार,कसया, कुशीनगर। नगर क्षेत्र के लोइहिया नगर वार्ड निवासी एक व्यक्ति ने पड़ोसियों पर घर का पानी निकलने से रोकने तथा गाली-गलौज करने का आरोप लगाते हुए उप जिलाधिकारी कसया को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लोइहिया नगर कसया निवासी निहाल कुमार जायसवाल पुत्र ज्ञानचन्द्र जायसवाल ने उप जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उन्होंने मौजा सरवनिया बुजुर्ग के गाटा संख्या 105 से लगभग 0.55-1/3 डिसमिल भूमि क्रय की है। उक्त भूमि पर उन्होंने अपने जीविकोपार्जन के लिए गायों को रखने हेतु बाउंड्रीवाल व शेड का निर्माण कराया है।
प्रार्थी के अनुसार परिसर में जमा होने वाले पानी की निकासी के लिए चार इंच का पाइप लगाकर पानी को सड़क किनारे स्थित नहर में गिराने की व्यवस्था की गई है, जिससे किसी को कोई नुकसान नहीं होता है।
आरोप है कि गांव के ही राजेन्द्र प्रसाद की पत्नी कौशल्या देवी तथा उनके पुत्र अरविन्द पानी निकलने का विरोध कर रहे हैं और जबरन रोकने का प्रयास कर रहे हैं। पीड़ित का कहना है कि विरोध करने पर उन्हें गाली-गलौज व मारपीट की धमकी दी जा रही है।
पीड़ित ने उप जिलाधिकारी से मामले की जांच कराकर हल्का लेखपाल से मौके की जांच कराने तथा स्थानीय पुलिस को आवश्यक निर्देश देने की मांग की है, ताकि विवाद का समाधान हो सके।

Related Post

Leave a Comment

Breaking News

Follow me

इस तरह की वेबसाइट बनवाने के लिए संपर्क करे

Mob 8948760348 Add- Ravindra Nagar, Padrauna, Kushinagar