कुशीनगर से गोरखपुर तक गांधी जयंती की गूंज, पूर्वांचल गांधी डॉ. संपूर्णानंद मल्ल करेंगे महात्मा गांधी को पुष्पांजलि,

Spread the love

दिन में 12 बजे गांधी जी के प्रतिमा पर अर्पित होंगे पुष्प

कुशीनगर से गोरखपुर तक गांधी जयंती की गूंज, पूर्वांचल गांधी डॉ. संपूर्णानंद मल्ल करेंगे महात्मा गांधी को पुष्पांजलि

कुशीनगर। गांधी जयंती के अवसर पर कुशीनगर से लेकर गोरखपुर तक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। कसया स्थित गांधी चौक पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पत्रकार के एन साहनी,अंशुमान पाण्डेय, तेजप्रताप सिंह, ध्रुवराज यादव एवं बृजेश पासवान द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी।

वहीं, पूर्वांचल गांधी डॉ. संपूर्णानंद मल्ल द्वारा गोरखपुर स्थित टाउन हॉल में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इस दौरान गांधी जी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और सामाजिक सद्भाव के संदेश को याद किया जाएगा।

गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित इन कार्यक्रमों में महात्मा गांधी के विचारों और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया जाएगा।

इस दौरान ” गांधी : आज के युग में उनकी प्रासंगिकता” विषयक संगोष्ठी का भी आयोजन होगा जिसके प्रमुख वक्ता पूर्वांचल गांधी डॉ मल्ल भी होंगे लेकिन गोरखपुर में।

सच्ची रिपोर्ट कुशीनगर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *