कुशीनगर में पत्रकार सम्मान समारोह का सातवां वर्ष ऐतिहासिक एकता, सम्मान और संघर्ष का बना सशक्त मंच

कुशीनगर पथिक निवास होटल मे हुआ कार्यक्रम कुशीनगर। जनपद मुख्यालय स्थित होटल पथिक निवास में आयोजित पत्रकार सम्मान समारोह का सातवां वर्ष ऐतिहासिक और बेमिसाल रहा। जिले एवं आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे दर्जनों पत्रकारों की गरिमामयी उपस्थिति ने पूरे सभागार को पत्रकार एकता के स्वर से गुंजायमान कर दिया।
मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों का संबोधन
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अरविन्द कुमार सिंह (सम्पादक, न्यूज 9 नेटवर्क) रहे।
विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉक्टर संपूर्णानंद मल्ल (पूर्वांचल गांधी), ओ पी गुप्ता (सम्पादक, ओ.पी. न्यूज), कृपाशंकर सैनी (सह सम्पादक), वरिष्ठ भाजपा नेता ओमप्रकाश जायसवाल, अनमोल यादव, सुनील शुक्ला (एडवोकेट हाई कोर्ट), रमेश ठाकुर (बिहार), अहमद हुसैन सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने अपने विचार व्यक्त किए।
पत्रकारों की शानदार उपस्थिति
कार्यक्रम में नुरुद्दीन मंसूरी, सुहेल आमिर, त्रिलोकी गुप्ता, प्रद्युम्न सिंह, अरुण सिंह, शैलेश रौनियार, मनोज कुमार, विजय बहादुर कुशवाहा, विजय कुमार यादव, ज्ञानेश्वर बरनवाल, तेज प्रताप सिंह, के.एन. राय, राज पाठक, अखिलेश राय, फैज अंसारी, मुरारी गुप्ता, बीरबल गुप्ता, कृष्ण मोहन पांडेय, भीम मद्धेशिया, ऋषिकेश निषाद, डॉ. सूर्यभान मिश्रा, अजय कुमार मिश्रा, दुर्गेश बहादुर यादव, सत्यनारायण चौरसिया, विवेकानंद, जगदीश कुमार सिंह, दिलीप कुमार जायसवाल, अजय तिवारी, संदीप उर्फ गौरी शंकर सिंह, हरिकेश चौधरी, राकेश कुशवाहा, विद्यानंद ओझा, राम मिश्रा, विजय तिवारी, सुरेंद्रनाथ द्विवेदी, धनजी भारती वलिया, दिनेश कुमार ओझा, उमर फारुख, बृजेश कुमार, जुगुमू शर्मा सहित अनेक पत्रकारों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कर कार्यक्रम को चकाचौंध कर दिया।
पत्रकार हितों पर एकजुटता का संकल्प
सभी वक्ताओं ने एक स्वर में पत्रकार हितों की रक्षा हेतु एकजुट रहने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि सात वर्षों से निरंतर निस्वार्थ भाव से पत्रकारों को एक मंच पर लाकर सम्मानित करना आसान कार्य नहीं है। आयोजक के एन साहनी के संघर्ष और समर्पण की सभी ने खुलकर सराहना की।
ओ पी गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा, “पत्रकार हितों के लिए मैं 24 घंटे खड़ा रहूंगा। सत्य की बात लिखना और खबर चलाना ही असली पत्रकारिता है।”
वहीं ओमप्रकाश जायसवाल, अजय मिश्रा, अजय त्रिपाठी और कृष्णमोहन पाण्डेय ने पत्रकार सम्मान समारोह एवं होली मिलन पर सभी पत्रकारों को शुभकामनाएं दीं।
राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन
कार्यक्रम के अंत में डॉक्टर संपूर्णानंद मल्ल ने तीन पत्रों के माध्यम से तीन महत्वपूर्ण विषयों पर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कुशीनगर/नोडल अधिकारी को सौंपा। उन्होंने कहा कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो 14 अप्रैल को दिल्ली में सत्याग्रह करने पर बाध्य होना पड़ेगा।
मुख्य मांगों में पत्रकारों को स्थायी सुरक्षा, सरकारी एवं अर्धसरकारी योजनाओं का लाभ तथा सांसद-विधायकों की भांति पेंशन की व्यवस्था शामिल है।
अंत में आयोजक का आह्वान
कार्यक्रम के समापन पर के एन साहनी ने सभी पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एकजुटता ही सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने आह्वान किया कि निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के मार्ग पर बिना भय और दबाव के आगे बढ़ते रहें।
समारोह ने यह साबित कर दिया कि पत्रकार समाज यदि संगठित हो जाए तो वह लोकतंत्र की सबसे मजबूत आवाज बन सकता है।टीम ओम पत्रिका कुशीनगर

Related Post

Leave a Comment