कुशीनगर में पत्रकार सम्मान समारोह व भव्य होली मिलन आज कार्यक्रम का सातवां साल बेमिशाल :के एन साहनी
कुशीनगर। आज 1 मार्च 2026, रविवार को प्रातः 11 बजे अंतर्राष्ट्रीय पर्यटक केंद्र स्थित राही होटल पथिक निवास में पत्रकार सम्मान समारोह एवं होली मिलन कार्यक्रम भव्य रूप से होगा । यह आयोजन केवल सम्मान समारोह नहीं, बल्कि पत्रकार एकता, अधिकार और स्वाभिमान का मंच बनेगा।
आयोजक के.एन. साहनी (सम्पादक, ओम पत्रिका उत्तर प्रदेश) ने बताया कि कार्यक्रम की सूचना जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर एवं पुलिस अधीक्षक केशव कुमार को लिखित रूप से उनके कार्यालयों मे दे दी गई है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पत्रकार लोकतंत्र की रीढ़ हैं और उनके सम्मान व सुरक्षा की लड़ाई अब निर्णायक मोड़ पर है।
कार्यक्रम के उपरांत पत्रकारों एवं अधिवक्ताओं के सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा की मांग को लेकर माननीय राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। ज्ञापन की प्रतिलिपि प्रधानमंत्री Narendra Modi सहित संबंधित मंत्रालयों को भी भेजी जाएगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि विधायक माननीय पी.एन. पाठक रहेंगे।
विशिष्ट अतिथि के रूप में गोरखपुर के प्रख्यात सामाजिक चिंतक डॉ. संपूर्णानंद मल्ल (पूर्वांचल गांधी), घनश्याम प्रसाद सागर तथा ओ पी न्यूज के संपादक श्री ओ पी गुप्ता मंच साझा करेंगे।प्रदेशभर से जुटेंगे संपादक व पत्रकार
प्रदेश के विभिन्न जनपदों से संपादक, उप-संपादक, जिला ब्यूरो एवं पत्रकारों का आगमन होगा।
कार्यक्रम सहयोगी टीम में तेजप्रताप सिंह, के.एन. राय, राज पाठक, तेजप्रताप जायसवाल, जगदीश सिंह, ऋषिकेश निषाद, प्रदुम्न सिंह, दिनेश कुमार चौहान, ध्रुवराज यादव, उमेश निषाद, अंशुमान पाण्डेय ‘बागी’, बीरबल गुप्ता, शेरू शर्मा, अरुण शर्मा, अहमद हुसैन, अखिलेश राय, बीरेंद्र यादव, राजकुमार पाण्डेय, गौरीशंकर सहित अनेक पत्रकार शामिल रहेंगे।
टीम ओम पत्रिका द्वारा सभी आगंतुकों का भव्य स्वागत किया जाएगा।यह कार्यक्रम पत्रकार समाज की एकता, सम्मान और अधिकारों की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है यहाँ होगा कार्यक्रम
कुशीनगर में आज होगा पत्रकार सम्मान समारोह व भव्य होली मिलन कार्यक्रम
Facebook
Twitter
WhatsApp
Facebook
WhatsApp
Telegram
Related Post
Breaking News
Follow me
इस तरह की वेबसाइट बनवाने के लिए संपर्क करे
Mob 8948760348
Add- Ravindra Nagar, Padrauna, Kushinagar