समाज के सम्भ्रांत व्यक्ति टीबी रोगियों को गोद लेने हेतु आगे आवे -अधीक्षक

टीबी उन्मूलन कार्यक्रम में करे सहयोग-डॉ जीपी राय

  • समाज के सम्भ्रांत व्यक्ति टीबी रोगियों को गोद लेने हेतु आगे आवे -अधीक्षक
  •  

कुल 30 रोगियों में वितरित हुआ पोषण की पोटली कुशीनगर

सीएचसी परिसर कसया कुशीनगर में सोमवार को 30 टीबी रोगियों में प्रोटीनयुक्त पोषण की पोटली वितरित किया गया। जिसमें आईएमए द्वारा 25 मरीजों को चौथे माह की तथा उषा देवी द्वारा 1मरीज को चौथे माह,अंजलि मिश्रा एवं अशोक गुप्ता द्वारा एक-एक मरीज को दूसरे माह की तथा दो नये मरीजों को प्रथम माह की पोटली दी गयी।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये आईएमए के अध्यक्ष डॉ जीपी राय ने कहा कि जनपद की टीबी मुक्त बनाने के लिये सभी को क्षयरोग उन्मूलन कार्यक्रम में सहयोग करने की जरूरत है। उन्होंने ने कहा कि सामुहिक प्रयास से ही टीबी रोग का खात्मा किया जा सकता है। विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुये आईएमए के सचिव डॉ वाई के मद्धेशिया ने कहा कि आईएमए जनपद को टीबी मुक्त बनाने में अपना पूर्ण योगदान दे रहा है। हम सभी टीबी रोगियों का निःशुल्क उपचार भी कर रहे है और साथ में उनके पोषण की व्यवस्था भी कर रहे है। अध्यक्षता कर रहे अधीक्षक डॉ मार्कण्डेय चतुवेर्दी ने समाज के सम्भ्रांत व्यक्तियों से टीबी रोगियों को गोद लेने की अपील किये।संचालन निक्षय मित्र नोडल आशुतोष कुमार मिश्र ने किया। अतिथियों का स्वागत एमोटीसी डॉ मुकेश यादव ने किया तथा आभार ज्ञापन एसटीएस शाहिद अंसारी ने किया।इस दौरान वरिष्ठ लिपिक अमित सिंह,एएनएम बीना दुबे,ममता,बीसीपीएम प्रकाश,सैम्पल ट्रांसपोर्टर अशोक गुप्ता,धनश्याम प्रसाद,नगीना यादव,गुरुदयाल,पवन आदि उपस्थित रहे।

Related Post

Leave a Comment

Breaking News

Follow me

इस तरह की वेबसाइट बनवाने के लिए संपर्क करे

Mob 8948760348 Add- Ravindra Nagar, Padrauna, Kushinagar