भृगु मंदिर कॉरिडोर में विश्वकर्मा मंदिर के जीर्णोद्धार की मांग, सैकड़ों लोगों ने सौंपा ज्ञापन

भृगु मंदिर कॉरिडोर में विश्वकर्मा मंदिर के जीर्णोद्धार की मांग, सैकड़ों लोगों ने सौंपा ज्ञापन

रिपोर्टर – धनजी

बलिया। शासन द्वारा प्रस्तावित भृगु मंदिर परिसर में भृगु मंदिर कॉरिडोर परियोजना के अंतर्गत आदि शिल्पी भगवान विश्वकर्मा के भृगु आश्रम स्थित प्राचीन मंदिर के अलग से जीर्णोद्धार की मांग को लेकर जिला विश्वकर्मा समिति के बैनर तले सैकड़ों की संख्या में लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया।
जिलाध्यक्ष नन्द किशोर शर्मा के नेतृत्व में विश्वकर्मा समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित 5 सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि भृगु मंदिर परिसर स्थित प्राचीन भगवान विश्वकर्मा मंदिर, जो सैकड़ों वर्षों से धार्मिक धरोहर के रूप में स्थापित है और जहां विश्वकर्मा समाज के लोग अपने आराध्य देव की पूजा-अर्चना करते हैं, उसका पृथक रूप से जीर्णोद्धार कराया जाए।
ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि परंपरागत धार्मिक अनुष्ठानों को यथावत संचालित करने की अनुमति दी जाए, मंदिर को सुरक्षा एवं संरक्षक प्रदान किया जाए तथा उसकी पवित्रता को अक्षुण्ण बनाए रखा जाए। साथ ही भृगु कॉरिडोर के निर्माण हेतु गठित समितियों में विश्वकर्मा समाज के प्रतिनिधियों को भी शामिल करने की मांग उठाई गई।
विश्वकर्मा सेवा संस्थान के पूर्व अध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समाज की धार्मिक धरोहर की उपेक्षा की गई तो सड़क से सदन तक व्यापक आंदोलन किया जाएगा।
ज्ञापन सौंपने वालों में कमला शंकर शर्मा, शिवकुमार शर्मा, अरुण कुमार शर्मा, रामजी शर्मा, रमेश शर्मा, रमाशंकर शर्मा, राकेश विश्वकर्मा, सियाराम शर्मा, रामअवध शर्मा, गोपाल शर्मा, प्रभात शर्मा, हृदयानंद शर्मा, एडवोकेट गुप्तेश्वर शर्मा, चंदन विश्वकर्मा, रेनू शर्मा, रंजना शर्मा सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

Related Post

Leave a Comment

Breaking News

Follow me

इस तरह की वेबसाइट बनवाने के लिए संपर्क करे

Mob 8948760348 Add- Ravindra Nagar, Padrauna, Kushinagar