जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर के निर्देश पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 35 लीटर अवैध शराब बरामद

जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर के निर्देश पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 35 लीटर अवैध शराब बरामद

कुशीनगर। होली पर्व के मद्देनज़र अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से जनपद में विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में महेन्द्र सिंह तंवर (जिलाधिकारी, कुशीनगर) के निर्देश तथा जिला आबकारी अधिकारी के निर्देशन में दिनांक 23 फरवरी 2026 को सघन छापेमारी की गई।
आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2, कसया द्वारा भैसहा सदरटोला (दक्षिण टोला) क्षेत्र में दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान लगभग 35 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई, जबकि मौके पर तैयार किए जा रहे करीब 400 किलोग्राम लहन को नष्ट कर दिया गया। इसके अतिरिक्त 05 अवैध शराब भट्टियों को तोड़कर ध्वस्त किया गया।
इस मामले में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत 02 अभियोग पंजीकृत किए गए हैं।
छापेमारी टीम में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 कसया अरुण कुमार के साथ हे०का० रामाकांत सिंह यादव, का० आशुतोष पाठक, नरेंद्र कुमार, जीतपाल, रिशु गुप्ता एवं महिला कांस्टेबल अंकिता सिंह शामिल रहीं।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि होली पर्व के दौरान अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
टीम सच्ची रिपोर्ट, कुशीनगर

Related Post

Leave a Comment

Breaking News

Follow me

इस तरह की वेबसाइट बनवाने के लिए संपर्क करे

Mob 8948760348 Add- Ravindra Nagar, Padrauna, Kushinagar