महाशिवरात्रि पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

महाशिवरात्रि पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

बलिया, फरवरी 2026 (रिपोर्टर धनजी):
फेफना विधानसभा क्षेत्र के रामपुर चिट ग्राम में महाशिवरात्रि समारोह के क्रम में आयोजित “दी प्रोमिसिंग फ्यूचर” सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरफराज़ अंसारी संटू (भावी जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी, वार्ड नं. 49) ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किया। प्रतियोगिता में टीम ए से अभिषेक यादव ने प्रथम तथा आदित्य निषाद ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं टीम बी से साक्षी कुमारी प्रथम और खुशबू शर्मा द्वितीय स्थान पर रहीं। भोला कश्यप सहित कुल 14 प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि सरफराज़ अंसारी ने प्रतिभागियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि उनके वार्ड में विकास कार्यों में शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रत्येक वार्ड में अधिक से अधिक विकास कार्य कराए जाएंगे तथा विशेष रूप से दलित एवं शोषित समाज के उत्थान पर ध्यान दिया जाएगा।
विशिष्ट अतिथि एवं बहुजन समाज पार्टी के जिला महासचिव महफूज आलम ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा के बल पर ही भीमराव अंबेडकर और ज्योतिराव फुले ने समाज को नई दिशा दी। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे इन महान विभूतियों के पदचिह्नों पर चलकर अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित करें। उन्होंने कहा कि यदि अभी से पूरे मनोयोग से तैयारी की जाए तो डॉक्टर, इंजीनियर, आईएएस और पीसीएस जैसे महत्वपूर्ण पदों को हासिल किया जा सकता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता आशीष भारती ने की, जबकि संचालन अमित सर द्वारा किया गया। इस अवसर पर ग्राम के गणमान्य नागरिकों एवं अभिभावकों की भारी उपस्थिति रही, जिससे समारोह की गरिमा और बढ़ गई।

Related Post

Leave a Comment

Breaking News

Follow me

इस तरह की वेबसाइट बनवाने के लिए संपर्क करे

Mob 8948760348 Add- Ravindra Nagar, Padrauna, Kushinagar