सूर्य प्रताप शाही ने नौतन हथियागढ़ में 100 मीट्रिक टन गोदाम का किया लोकार्पण, किसानों को मिलेगी बड़ी सुविधा

सूर्य प्रताप शाही ने नौतन हथियागढ़ में 100 मीट्रिक टन गोदाम का किया लोकार्पण, किसानों को मिलेगी बड़ी सुविधा

ेसही देवरिया (कुशीनगर)। विकास खंड क्षेत्र के नौतन हथियागढ़ में प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने 100 मीट्रिक टन क्षमता वाले साधन सहकारी समिति गोदाम का विधिवत लोकार्पण किया। इस गोदाम के शुरू होने से क्षेत्र के किसानों को खाद, बीज, डीएपी और यूरिया की उपलब्धता में सहूलियत मिलेगी। साथ ही गेहूं एवं धान की खरीद प्रक्रिया भी अधिक सुगम हो सकेगी।
लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने और उत्पादन में वृद्धि के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि किसान सम्मान निधि, खाद-बीज पर सब्सिडी, डीएपी-यूरिया की उपलब्धता, विभिन्न फसलों के उन्नत बीजों पर अनुदान जैसी योजनाओं से किसानों को सीधा लाभ मिल रहा है। इसके अलावा विधवा, वृद्धा और दिव्यांग पेंशन योजनाओं के माध्यम से भी आमजन को वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है।
मंत्री श्री शाही ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने 70 वर्षों में जो विकास नहीं किया, वह कार्य भाजपा सरकार ने नौ वर्षों में कर दिखाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले किसानों को मात्र ₹300 वृद्धा पेंशन मिलती थी, बिजली संकट और भ्रष्टाचार चरम पर था। 15 वर्षों तक सत्ता में रहने के बावजूद क्षेत्र में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जा सकीं।
उन्होंने कहा कि आज क्षेत्र में आईटीआई कॉलेज, डिग्री कॉलेज, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बेहतर सड़कें, खेलकूद स्टेडियम, नगर पंचायतों का गठन और स्ट्रीट लाइट जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जो डबल इंजन की सरकार की देन हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में लगभग 2 करोड़ 80 लाख किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ दिया जा रहा है।
कार्यक्रम में भाजपा नेता विनय कुमार राव, व्रतदेव शर्मा तथा कृषि सहायक आयुक्त रणविजय सिंह ने भी उपस्थित लोगों को संबोधित किया। इससे पूर्व कृषि मंत्री का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष प्रमोद प्रेमी पांडेय ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया।
इस अवसर पर किसान मोर्चा अध्यक्ष प्रभुनाथ पांडे, सत्यनारायण सिंह एवं ब्रह्म सिंह को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेता हेमंत पाठक, नगर अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार यादव, जनार्दन कुशवाहा, पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष उमापति सिंह, ओमप्रकाश निषाद, धनंजय त्रिपाठी, मुन्नालाल पासवान, अशोक गुप्ता, दिनेश गुप्ता, प्रधान प्रतिनिधि वीरेंद्र यादव, ग्राम प्रधान हरीलाल यादव, सहकारी समिति सचिव गुलाब यादव, अध्यक्ष राजन कुमार यादव, प्रेम सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान एवं ग्रामीण उपस्थित

प्रदुम्न सिंह देवरिया

Related Post

Leave a Comment