गचौरी चौरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी के आरोप में 16 गिरफ्तार, सोने की चेन व 45,940 रुपये बरामद
ोरखपुर, 21 फरवरी 2026। जनपद में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना चौरी चौरा पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए 16 अभियुक्तों/अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 02 पीली धातु की चेन, 45,940 रुपये नकद, 05 चार पहिया वाहन सहित अन्य सामान बरामद किया है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी चौरी चौरा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
घटना का विवरण
20 फरवरी 2026 को अज्ञात महिलाओं द्वारा वादिनी व उसकी बहन की दो सोने की चेन तथा एक अंगूठी चोरी कर ली गई थी। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना चौरी चौरा में मु0अ0सं0 63/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
जांच के दौरान पुलिस टीम ने 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया। अभियुक्ता मन्जू देवी व सुनीता के पास से चोरी की 02 पीली धातु की चेन बरामद होने पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई।
बरामदगी
पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से—
02 पीली धातु की चेन
08 नेलकटर
04 रबर के नकली सांप
03 रबर की नकली छिपकली
02 झांग भटकुईयां
05 चार पहिया वाहन
04 एंड्रॉयड मोबाइल
45,940 रुपये नकद
बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 64/2026 धारा 310(4) बीएनएस व 207 एमवी एक्ट के तहत एक और मुकदमा दर्ज किया गया है।
अंतरजनपदीय गिरोह की आशंका
गिरफ्तार अभियुक्त गोरखपुर, देवरिया, मऊ व गाजीपुर जनपद के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस को आशंका है कि यह संगठित गिरोह भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में महिलाओं को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम देता था। कुछ आरोपियों का पूर्व आपराधिक इतिहास भी सामने आया है।
पुलिस ने बताया कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा गिरोह से जुड़े अन्य संभावित सदस्यों की तलाश जारी है….
