शिकायत पर घर पहुंचकर दी जान से मारने की धमकी

बाइक की ठोकर से व्यक्ति घायल,

शिकायत पर घर पहुंचकर दी जान से मारने की धमकी

चौरी चौरा (गोरखपुर)। चौरी चौरा थाना क्षेत्र के ग्राम पोखारभिंडा में बाइक की ठोकर से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले में शिकायत करने पर आरोपियों द्वारा घर पहुंचकर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पोखारभिंडा निवासी श्रीमती इसरावती देवी पत्नी राम प्यारे निषाद ने थाना अध्यक्ष चौरी चौरा को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि दिनांक 21 फरवरी 2026 को लगभग दोपहर 1:00 बजे राहुल व रोहित पुत्रगण सूर्यनाथ, निवासी ग्राम पोखारभिंडा, मोटरसाइकिल संख्या UP53 FA 6981 से लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उनके पति रामप्यारे निषाद पुत्र रामकोठारी निषाद को ठोकर मार दी।
हादसे में रामप्यारे निषाद की कोहनी में गंभीर चोट आई और वह सड़क पर गिर पड़े। इस दौरान जब प्रार्थिनी ने केवल इतना कहा कि “क्या दिखाई नहीं दे रहा?”, तो दोनों युवक झगड़ने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।
आरोप है कि कुछ देर बाद दोनों युवक आधा दर्जन लोगों के साथ पुनः घर पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो गए। पीड़िता के अनुसार आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी।
घायल रामप्यारे निषाद को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चौरी चौरा ले जाया गया, जहां उनका चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। इसके बाद प्रार्थना पत्र थाना प्रभारी वेद प्रकाश शर्मा को सौंपकर आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की गई है।
इसरावती देवी का कहना है कि आरोपियों द्वारा पूर्व में भी मारपीट की घटनाएं की जा चुकी हैं। यदि समय रहते पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो उनका मनोबल बढ़ सकता है।

प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा ने लिया मामले का संज्ञान पुलिस मामले की जांच में जुट….

Related Post

Leave a Comment

Breaking News

Follow me

इस तरह की वेबसाइट बनवाने के लिए संपर्क करे

Mob 8948760348 Add- Ravindra Nagar, Padrauna, Kushinagar