गुरलीघाट स्थित प्राचीन शिव मंदिर में उमड़ा आस्था का जनसैलाब

गुरलीघाट स्थित प्राचीन शिव मंदिर में उमड़ा आस्था का जनसैलाब
रामगढ़वा/महराजगंज।

आस्था के महापर्व महाशिवरात्रि के अवसर पर गुरलीघाट, रामगढ़वा स्थित प्राचीन शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। हजारों भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।
सुबह से ही मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर शाम तक जारी रहा। भक्तजन कतारबद्ध होकर शिवलिंग पर जल, दूध एवं बेलपत्र अर्पित करते रहे। ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
मंदिर प्रांगण में भजन-कीर्तन एवं भंडारे का आयोजन किया गया। मेले में बच्चों के लिए झूले, खिलौने और विभिन्न प्रकार की मिठाइयों व पूजा सामग्री की दुकानों पर भी भीड़ देखी गई।
मंदिर के महंत बालक दास जी महाराज ने बताया कि महाशिवरात्रि के अवसर पर प्रतिवर्ष हजारों श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं और यह परंपरा निरंतर जारी है।
रिपोर्ट: प्रद्युम्न सिंह

Related Post

Leave a Comment