प्रधानमंत्री जन औषधि की तर्ज पर खुलेंगे पशु जन औषधि केंद्र

प्रधानमंत्री जन औषधि की तर्ज पर खुलेंगे पशु जन औषधि केंद्र

बलिया। जनपद में शीघ्र ही प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्रों की तर्ज पर पशु औषधि केंद्र खोले जाएंगे। सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य पशुपालकों को सस्ती, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण पशु औषधियां उपलब्ध कराना है, ताकि पशुओं के इलाज पर होने वाले खर्च को अधिकतम रूप से कम किया जा सके।
इस संबंध में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस.के. मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार की इस पहल के अंतर्गत जनपद के प्रत्येक विकास खंड में एक पशु औषधि केंद्र स्थापित किए जाने की योजना है। इन केंद्रों पर पशुओं से संबंधित आवश्यक दवाएं बाजार मूल्य से 75 से 80 प्रतिशत तक कम दरों पर उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे छोटे और मध्यम वर्ग के पशुपालकों को सीधा लाभ मिलेगा।
पशुपालन विभाग के अनुसार, इन केंद्रों के माध्यम से न केवल सस्ती दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित होगी, बल्कि पशुओं के बेहतर स्वास्थ्य से दुग्ध उत्पादन में भी वृद्धि होगी। साथ ही पशु औषधि केंद्रों एवं पशु चिकित्सकों की उपलब्धता बढ़ने से पशुपालकों की आय में निश्चित रूप से इजाफा होगा।
सरकार का मानना है कि यह योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के साथ-साथ पशुपालन को एक लाभकारी व्यवसाय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। विभाग द्वारा इस योजना को शीघ्र ही चरणबद्ध तरीके से जनपद में लागू करने की तैयारी की जा रही है।

Related Post

Leave a Comment

Breaking News

Follow me

इस तरह की वेबसाइट बनवाने के लिए संपर्क करे

Mob 8948760348 Add- Ravindra Nagar, Padrauna, Kushinagar