बलिया में कामरेड उमाशंकर सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

बलिया में कामरेड उमाशंकर सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

जिला : बलिया | रिपोर्टर : धनजी
दिनांक : 08 फरवरी 2026
बलिया।
सामंतवाद और पूंजीवादी आंदोलनों के आजीवन पक्षधर रहे कामरेड उमाशंकर सिंह की पुण्यतिथि पर थाना सुखपुरा क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए लोहिया विचार मंच के संयोजक द्विग्विजय मिश्र ने कहा कि देश को बचाने के लिए आज एक बार फिर सड़कों पर उतरकर संघर्ष करने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि कामरेड उमाशंकर सिंह ने अपना पूरा जीवन शोषण के खिलाफ और समाज के कमजोर वर्गों की लड़ाई में समर्पित कर दिया। आज उनके विचारों को आत्मसात करने की पहले से कहीं अधिक जरूरत है।
सभा में श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कामरेड केशव सिंह आजाद, श्रीराम चौधरी, राजदेव राजभर, तेज नारायण, प्रनेश सिंह, संतोष सिंह, नंदलाल, परमात्मा नंद राय, एडवोकेट रामकृष्ण यादव, ममता सिंह, यमुना वर्मा, पी.एन. राय, लक्ष्मण यादव, बलवंत यादव, गरीब सिंह, प्रमोद गौड़ सहित अन्य वक्ताओं ने अपने विचार रखे।
वक्ताओं ने कहा कि कामरेड उमाशंकर सिंह के समय में लोग वर्गीय चेतना के साथ पढ़ते-लिखते और संघर्ष करते थे। आज जाति और धर्म के नाम पर समाज को बांट दिया गया है, जबकि वास्तविक समाधान वर्गीय दृष्टिकोण से ही संभव है। सवाल यह है कि आज ऐसा क्यों नहीं हो पा रहा है।
श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता कामरेड केशव सिंह आजाद ने की, जबकि सभा का संचालन कामरेड जनार्दन सिंह ने किया।
अंत में आभार ज्ञापन कामरेड उमाशंकर सिंह के पुत्र अशोक सिंह ने व्यक्त किया।

Related Post

Leave a Comment

Breaking News

Follow me

इस तरह की वेबसाइट बनवाने के लिए संपर्क करे

Mob 8948760348 Add- Ravindra Nagar, Padrauna, Kushinagar