रामपुर कारखाना ब्लॉक का सीडीओ ने किया औचक निरीक्षण

रामपुर कारखाना ब्लॉक का सीडीओ ने किया औचक निरीक्षण

अभिलेखों की गहन जांच, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित

योजनाओं में पारदर्शिता व गुणवत्ता पर दिया विशेष जोर

देवरिया।
जनपद में विकास योजनाओं की प्रगति और कार्यालयी व्यवस्था को परखने के उद्देश्य से मुख्य विकास अधिकारी देवरिया श्री राजेश कुमार सिंह ने सोमवार अपरान्ह लगभग 2:00 बजे विकास खण्ड रामपुर कारखाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला विकास अधिकारी, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत), सहायक विकास अधिकारी (ग्राम्य विकास), लेखाकार सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
सीडीओ ने निरीक्षण की शुरुआत कार्यालय परिसर के सघन भ्रमण से की। उन्होंने परिसर की साफ-सफाई, भवनों की स्थिति एवं कार्य व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। इसके बाद कार्यालय के विभिन्न पटलों का निरीक्षण करते हुए अभिलेखों की जांच की गई।
अभिलेखों व पत्रावलियों की गहन पड़ताल
निरीक्षण के दौरान लेखाकार पटल से संबंधित टेंडर, आवास एवं क्षेत्र पंचायत की पत्रावलियों का अवलोकन किया गया। साथ ही मनरेगा एवं स्थापना पटल की आलमारियों, कर्मचारियों की सेवा पुस्तिकाओं एवं नामिनी प्रपत्रों की भी जांच की गई।
कनिष्ठ सहायक से जनसुनवाई एवं जनसूचना से जुड़ी शिकायतों के निस्तारण की प्रगति की जानकारी ली गई। इसके अतिरिक्त सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) तथा एनआरएलएम पटल के कार्यों की भी समीक्षा की गई।
मनरेगा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सम्मानित
मनरेगा के अंतर्गत ई-केवाईसी कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सचिव
अजय गुप्ता, श्रीमती धर्मावती देवी, संजय सिंह, जयप्रकाश यादव
तथा रोजगार सेवक
संतोष यादव, विजय यादव, राहुल आर्या, मुमताज अहमद, राम प्रसाद, अमन कुमार, ईमा खातून, सुमन देवी, सीमा देवी, महेन्द्र यादव, सूर्यप्रकाश यादव एवं वृद्धिचंद प्रजापति
को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
सीडीओ का सख्त संदेश
मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि शासन के नवीनतम दिशा-निर्देशों के अनुरूप योजनाओं का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी संचालन सुनिश्चित किया जाए तथा आमजन को अधिक से अधिक विकास योजनाओं से जोड़ा जाए।

रिपोर्ट : के एन साहनी / प्रदुम्न सिंह
सच्ची रिपोर्ट | देवरिया

Related Post

Leave a Comment