जनसुनवाई में सक्रिय दिखे एसओ देवेंद्र सिंह, फरियादियों की समस्याओं का त्वरित समाधान

रामपुर कारखाना (देवरिया)।

थानाध्यक्ष रामपुर कारखाना एसओ देवेंद्र सिंह क्षेत्रवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए रोजाना जनसुनवाई कर रहे हैं। प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक थाना परिसर में आयोजित जनसुनवाई में वे पीड़ित फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हैं और त्वरित व निष्पक्ष निस्तारण का प्रयास करते हैं।
आज की जनसुनवाई में थाना क्षेत्र के दर्जनों गांवों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याएं रखीं। मामलों को गुण-दोष के आधार पर सुनते हुए एसओ देवेंद्र सिंह ने संबंधित मामलों में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कई प्रकरणों का मौके पर ही समाधान कराया।
क्षेत्र में एसओ देवेंद्र सिंह को एक अनुभवी, कर्तव्यनिष्ठ और संवेदनशील दरोगा के रूप में जाना जाता है। उनके समक्ष आने वाले हर मामले को वे पूरी गंभीरता से सुनते हैं, जिससे पीड़ितों को न्याय मिलने का भरोसा बना रहता है। जनसुनवाई की इस नियमित पहल से आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है और कानून-व्यवस्था को मजबूती मिली है।

Related Post

Leave a Comment

Breaking News

Follow me

इस तरह की वेबसाइट बनवाने के लिए संपर्क करे

Mob 8948760348 Add- Ravindra Nagar, Padrauna, Kushinagar