जिला जज, जिलाधिकारी व एसपी कुशीनगर का देवरिया जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण — जेल प्रशासन को कड़ी हिदायतें

जिला जज, जिलाधिकारी व एसपी कुशीनगर का देवरिया जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण — जेल प्रशासन को कड़ी हिदायतें

देवरिया/कुशीनगर।
आज 10 दिसंबर 2025 को जिला न्यायपालिका व प्रशासन ने संयुक्त रूप से जिला कारागार देवरिया का आकस्मिक निरीक्षण कर जेल प्रशासन में हड़कंप मचा दिया। निरीक्षण दल में जिला जज कुशीनगर, जिलाधिकारी कुशीनगर श्री महेन्द्र सिंह तंवर, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, तथा पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री केशव कुमार शामिल रहे।

बैरकों से लेकर मेस तक—हर बिंदु की गहन जांच

निरीक्षण के दौरान जेल प्रशासन द्वारा कराई गई साफ-सफाई, बैरकों की स्थिति, मेस में भोजन की गुणवत्ता और कैदियों की मूलभूत सुविधाओं का बारीकी से मूल्यांकन किया गया। अधिकारियों ने कैदियों से आमने-सामने वार्ता कर उनकी समस्याओं को सुना और त्वरित समाधान के लिए संबंधित जिम्मेदारों को निर्देशित किया।

जेल स्टाफ को कड़ा निर्देश—लापरवाही किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं

निरीक्षण दल ने सभी जेल कर्मियों को स्पष्ट हिदायत दी कि

  • प्रत्येक अधिकारी-कर्मचारी अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करें
  • किसी भी प्रकार की लापरवाही, भ्रष्टाचार या अवांछनीय गतिविधि बिलकुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी
  • जेल परिसर में असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर कड़ा नियंत्रण रखा जाए

जेल अधीक्षक को विशेष रूप से निर्देशित किया गया कि सुरक्षा व्यवस्था और अनुशासन में किसी प्रकार की चूक न होने पाए।

अधिकारीगण की उपस्थिति

इस दौरान जेल, पुलिस, प्रशासनिक एवं न्यायिक शाखाओं के अधिकारी और कर्मचारीगण मौजूद रहे।

देवरिया से — के. एन. साहनी की रिपोर्ट

Related Post

Leave a Comment